{"_id":"63505b8c3b25fb2d644fe557","slug":"northern-railway-seeks-report-from-railway-divisions-on-cracks-in-tracks-panchkula-news-pkl4659939168","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरी रेलवे ने रेल मंडलों से मांगी पटरियों में दरारों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरी रेलवे ने रेल मंडलों से मांगी पटरियों में दरारों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। उत्तरी रेलवे महाप्रबंधक ने सभी रेल मंडलों को रेलवे ट्रैक पर आ रही दरारों को लेकर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब के रेल मंडलों ने इस पर काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि रेलवे महाप्रबंधक ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित बैठक में रेलव मंडल प्रमुखों को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं।
महाप्रबंधक ने रेल परिचालन में मानवीय त्रुटियों को कम करने पर ध्यान देने के आदेश दिए हैं। महाप्रबंधक ने रेल पटरियों में आने वाली दरारों पर चिंता प्रकट की है और सिग्नलों, रेल दरारों और रेल वेल्डों की व्यापक रूप से निगरानी के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि रेलवे अल्ट्रासोनिक तकनीक से रेल पटरियों में दरारों की पहचान करेगा।
उत्तरी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि महाप्रबंधक ने विशेष तौर पर रेल पटरियों में दरारों की मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी प्रकार के हादसों को रोका जा सके। इसके अलावा विभागों को रेल कर्मचारियों के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण आयोजित करने का भी महाप्रबंधक ने सुझाव दिया है। उन्होंने सभी मंडलों को सिग्नल प्रणाली को सुचारु रूप से चलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठान के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त जहां भी आवश्यक है, वहां पेड़ों की छंटाई के लिए वन विभाग से अनुमति लेने की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।