फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Non-cadre officers posted on 10 posts of IAS cadre

आईएएस पदों पर दस गैर कैडर अधिकारी तेनात

Tue, 07 Sep 2021 02:02 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Non-cadre officers posted on 10 posts of IAS cadre
चंडीगढ़। हरियाणा में आईएएस कैडर के आधा दर्जन पदों पर गैर कैडर अधिकार तैनात हैं। इनमें 1984 बैच की आईपीएस कला रामचंद्रन परिवहन विभाग के प्रधान सचिव पद पर 5 सितंबर को ही तैनात की गई हैं। वह एडीजीपी, महिला विरूद्ध अपराध का कार्यभार भी देखेंगी।
विज्ञापन

उनकी नियुक्ति के साथ ही एडवोकेट हेमंत कुमार ने आरटीआई के जरिए कैडर पदों पर गैर कैडर अधिकारियों को नियुक्त करने संबंधी सूचना मांगी है। इस समय प्रदेश में परिवहन आयुक्त के पद पर 1997 बैच के आईपीएस अमिताभ ढिल्लों तैनात हैं। ओएसडी, खेलो इंडिया और खेल निदेशक के पद पर 2007 बैच के आईपीएस पंकज नैन को नियुक्त किया गया है। 1993 बैच के आईपीएस अलोक मित्तल के पास अतिरिक्त आवासीय आयुक्त हरियाणा भवन नई दिल्ली का कार्यभार भी है। 1996 बैच के आईपीएस हनीफ कुरैशी को नवीन अक्षय ऊर्जा विभाग के महानिदेशक का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा हुआ है। 1989 बैच के आईएफएस एमडी सिन्हा पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव पद पर तैनात हैं। 1996 बैच के आईएफएस टीपी सिंह के पास प्रदेश के वन एवं वन्यजीव विभाग के सचिव पद का कार्यभार है। 1989 बैच के आईआरएस योगेंद्र चौधरी के पास प्रधान सचिव, विदेश सहयोग विभाग पद है। शिक्षा बोर्ड भिवानी कासचिव पद आईएएस कैडर का है, उस पर भी एचसीएस अधिकारी तैनात हैं। पर्यटन निगम के एमडी पद पर भी आईएफएस तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed