फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   No rain for seven days, people are suffering due to heat and humidity

सात दिन से बारिश नहीं, गर्मी से लोग परेशान

Thu, 24 Jun 2021 01:46 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
No rain for seven days, people are suffering due to heat and humidity
चंडीगढ़। तय समय से पहले आए मानसून की खुशी अब काफूर हो गई है। पिछले सात दिन से ट्राइसिटी में बारिश की एक बूंद नहीं गिरी है। बीते 17 जून को कुछ इलाकों में बारिश हुई थी। उस दिन 15.6 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। उसके बाद से लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, गर्मी और उमस बढ़ने से मुश्किलें और बढ़ गई हैं। दिन और रात के तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि इस समय पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इससे मानसून को आगे बढ़ाने वाली प्रक्रिया थम गईं हैं। साथ ही बंगाल की खाड़ी में भी कोई सिस्टम सक्रिय नहीं हो रहा है। जब तक कम दबाव का क्षेत्र तैयार नहीं होगा, तब तक मानसून आगे नहीं बढ़ेगा। अगले कुछ दिनों तक बंगाल की खाड़ी में भी कोई हलचल देखने को नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

विशेषज्ञ यह भी बता रहे हैं कि जून के आखिरी तक अच्छी बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। लोगों को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। जून में अब तक चंडीगढ़ में 125.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो करीब सामान्य से 38 फीसदी ज्यादा है। हालांकि धीरे-धीरे अब यह अंतर कम होगा, क्योंकि बारिश कम होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। लेकिन ज्यादा उम्मीद नहीं है। काफी कमजोर है। पंजाब से चंडीगढ़ तक एक दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है, लेकिन इससे फिलहाल ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। क्योंकि बारिश पूरे इलाके में नहीं होगी। कुछ देर और कुछ जगहों पर ही होगी। उसके बाद गर्मी फिर से बढ़ सकती है। अच्छी बारिश तभी होगी, जब पश्चिमी हवाएं बंद होगी और साथ ही बंगाल की खाड़ी में कोई सिस्टम विकसित होता है।
अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन मौसम में कुछ बदलाव आ सकते हैं। लेकिन इससे ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इससे पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है, लेकिन मैदानी इलाके में हल्की बारिश व तेज हवाएं चलने के आसार हैं। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 38 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है।

क्या कहते हैं अधिकारी
मौसम में फिलहाल ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है। एक दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। लेकिन इससे ज्यादा असर नहीं पड़ने वाला। गर्मी बरकरार रहेगा। मानसून के आगे बढ़ने के भी अभी कोई आसार नहीं हैं।
-शिवेंद्र सिंह, मौसम वैज्ञानिक चंडीगढ़ मौसम विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed