फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   No official visits for 60 days; Education Department focuses on schools.

Panchkula News: 60 दिन से अधिकारियों का दौरा नहीं, स्कूलों पर शिक्षा विभाग का फोकस

Wed, 26 Aug 2026 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
No official visits for 60 days; Education Department focuses on schools.
निपुण मिशन के तहत विद्यार्थियों की पढ़ाई और कमजोर दक्षताओं की होगी समीक्षा, रायपुररानी-बरवाला में बैठक कर दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। निपुण हरियाणा मिशन के तहत विद्यार्थियों की पढ़ाई और सीखने की दक्षता की निगरानी के लिए स्कूलों में अधिकारियों के नियमित दौरे किए जाते हैं। जिले के जिन विद्यालयों में पिछले 60 दिनों से अधिक समय से अधिकारियों का दौरा नहीं हुआ है, उन्हें शिक्षा विभाग ने चिह्नित किया है। अब इन स्कूलों में अधिकारियों के दौरे बढ़ाकर विद्यार्थियों की कमजोर दक्षताओं की पहचान की जाएगी और सुधार के लिए अलग कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसे लेकर रायपुररानी और बरवाला खंड की ब्लॉक प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट (बीपीआईयू) की अगस्त माह की बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला एफएलएन समन्वयक एवं निपुण हरियाणा के नोडल अधिकारी असिन्द्र कुमार ने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने जिला स्तरीय बैठक में अधिकारियों को स्कूलों में नियमित दौरे करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हर माह प्रभावी अभिभावक-शिक्षक बैठक कराने, विद्यार्थियों की कमजोर दक्षताओं पर विशेष ध्यान देने और निगरानी व मार्गदर्शन के निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरे करने को कहा है।
विज्ञापन


रायपुररानी-बरवाला में रखी प्रगति रिपोर्ट

रायपुररानी खंड की बैठक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुई। ब्लॉक एफएलएन कोऑर्डिनेटर गुरसेवक सिंह ने प्रस्तुति के माध्यम से निपुण मिशन की प्रगति रिपोर्ट रखी। बरवाला में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दिव्या ने खंड की प्रगति से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठकों में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना, कार्य प्रदर्शन श्रेणी सूचकांक, अधिकारियों के स्कूल दौरे, आंगनवाड़ी केंद्रों की विद्यालयों में सह-स्थिति, बालवाटिका को मजबूत करने, अभिभावक सहभागिता, निपुण पेरेंट्स ऐप और मॉनिटरिंग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। जिला इनिशिएटिव ‘पजल व पैटर्न अभ्यास’ में पंचकूला के बेहतर प्रदर्शन की जानकारी भी साझा की गई।

दोनों बैठकों में संबंधित खंडों के क्लस्टर मुखिया, मेंटर्स और संपर्क फाउंडेशन से कर्मजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed