फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   No increase in tuition fees in lockdown

लॉकडाउन में ट्यूशन फीस बढ़ाई तो खैर नहीं

Thu, 07 May 2020 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
No increase in tuition fees in lockdown
पंचकूला। कोरोना वायरस के कारण शहर में लॉकडाउन लगाया गया है। इसके लगाए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने शहर के सभी प्राइवेट स्कूलों को लेटर जारी कर निर्देश दिए हैं कि वह ट्यूशन फीस बढ़ाकर नहीं लेंगे। वह पुरानी ट्यूशन फीस लेंगे। इसे लेकर स्कूलों को सर्कुलर जारी किया गया है।
विज्ञापन

पंचकूला के डीईओ उर्मिल रोहिला ने स्कूलों को सर्कुलर के माध्यम से चेताया गया है कि अगर वह इस बात का पालन नहीं करेंगे तो उनकी मान्यता भी रद्द की जाएगी। इसका सर्कुलर शहर के सभी स्कूलों में भेजा जा चुका है। पंचकूला शिक्षा विभाग की ओर से यह लेटर इसलिए भेजा गया है कि शिक्षा विभाग में लगातार शिकायतें आ रही थी कि स्कूल फीस में अन्य चार्ज लगाकर फीस एडजस्ट कर रहे थे। अन्य चार्जेस भी ट्यूशन फीस के अलावा वसूलने का प्रयास कर रहे हैं। इसे लेकर डीईओ दफ्तर में 50 से अधिक शिकायतें आई थीं। इसमें शहर के कई नामी स्कूल शामिल थे।
विज्ञापन

इस बारे में डीईओ उर्मिल रोहिला ने कहा कि पंचकूला शिक्षा विभाग की ओर से पूरी तैयारी की गई है। जो भी स्कूल अतिरिक्त चार्ज वसूलेंगे उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम करने होंगे फॉलो, नहीं तो होगी कार्रवाई
डीईओ ने सर्कुलर जारी कर दिया है। अगर कोई स्कूल इसका पालन नहीं करेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी की गई है। अगर अभिभावकों से ज्यादा ट्यूशन फीस स्कूल वसूल रहे हैं तो वह शिक्षा विभाग के दफ्तर में आकर शिकायत कर सकते हैं। हम स्कूल पर सख्त कार्रवाई करेंगे। इसे लेकर शहर के सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वह कोई भी अतिरिक्त फीस लॉकडाउन तक वसूलने का प्रयास न करे। अगर ऐसी स्थिति पाई जाएगी तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्कूलों पर कार्रवाई की मांग
पंचकूला पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट भारत भूषण बंसल ने बताया कि शहर के कई प्राइवेट स्कूल ट्यूशन फीस के अलावा अन्य चार्ज वसूल रहे हैं। इन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इस कारण यह इस तरह के हालात पर उतारू हैं अभिभावक अभी परेशान हैं। इन्हें इस तरह की परेशानी से शिक्षा विभाग को बचाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed