फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   No entry in Punjab from Monday without covid test report: Amarinder

सोमवार से पंजाब में कोविड टेस्ट रिपोर्ट के बगैर प्रवेश नहीं : अमरिंदर

Sun, 15 Aug 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
No entry in Punjab from Monday without covid test report: Amarinder
चंडीगढ़। सोमवार से पंजाब में दाख़िल होने वाले सभी लोगों के लिए मुकम्मल कोविड टीकाकरण या आरटी-पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य होगी। बाहर से आने वाले ख़ासकर हिमाचल प्रदेश और जम्मू से आने वाले लोगों की सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि इन राज्यों में कोविड पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं। स्कूलों के विद्यार्थियों और स्टाफ के कम-से-कम 10,000 टेस्ट प्रतिदिन लेने और 0.2 प्रतिशत से ऊपर पॉजिटिविटी दर वाले जिलों/शहरों को स्थिति में सुधार होने तक चौथी और इससे नीचे की कक्षाओं क ी निजी तौर पर पढ़ाई बंद करनी होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कोविड समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये आदेश जारी किए। कैप्टन ने कहा कि मुकम्मल टीकाकरण और आरटी-पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट का नियम उन सभी पर लागू होगा, जो पंजाब में सड़क, रेल या हवाई मार्ग के जरिए दाख़िल होंगे। हिमाचल प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों में पॉजिटिविटी दर पर चिंता जाहिर की। उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते पंजाब में पॉजिटिविटी दर में 0.2 प्रतिशत तक की मामूली वृद्धि दर्ज की गई और आरओ 1.05 प्रतिशत तक पहुंचा है। सीएम ने बताया कि कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के अध्ययन ने भी भविष्यवाणी की है कि अगले 64 दिनों में केस दोगुने होने की संभावना है, इसीलिए स्वास्थ्य प्रोटोकॉल में वृद्धि करते हुए नई पाबंदियां घोषित की गई हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों और गैर शिक्षक स्टाफ के टीकाकरण के लिए इसी माह विशेष शिविर
मुख्यमंत्री ने स्कूलों में कोविड के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए निर्देश दिए कि स्कूलों और कॉलेजों में केवल मुकम्मल टीकाकरण वाला टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ ही निजी तौर पर पढ़ाएगा। टीकाकरण करवाने से रह गए अध्यापकों द्वारा ऑनलाइन कक्षाएं ली जा सकती हैं। उन्होंने शिक्षकों और ग़ैर शिक्षक अमले को अगस्त माह में विशेष शिविर लगाकर वैक्सीन की पहली डोज या दूसरी डोज लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में एक बेंच पर केवल एक विद्यार्थी ही बैठेगा
उन्होंने कहा कि यदि मुकम्मल टीकाकरण वाले अध्यापक उपलब्ध नहीं हों तो विद्यार्थियों की संख्या को उचित संख्या में घटाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने स्कूलों को निर्देश दिया कि वे प्रति बेंच केवल एक बच्चे के बैठने की इजाजत दें। उन्होंने कहा कि स्कूल जाने वाले बच्चों के मां-बाप को भी तुरंत टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed