{"_id":"6ace8eee269088e86e004033","slug":"eyes-on-the-ball-title-in-the-bag-panchkula-news-c-87-1-pan1010-142637-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: निगाहें बॉल पर, जेब में खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: निगाहें बॉल पर, जेब में खिताब
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल इंडोर स्टेडियम में चल रही दूसरी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में मंगलवार को पुरुष एकल वर्ग में हरियाणा के अंकुर भट्टाचार्य और महिला एकल वर्ग में आरबीआई की दीया चितले ने खिताब जीते। दोनों ने कड़े मुकाबलों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को 4-3 से हराया।
पुरुष एकल फाइनल में अंकुर ने महाराष्ट्र के रेगन अल्बुकर्क को शिकस्त दी। रेगन ने 2-1 की बढ़त बनाकर दबाव बनाया, लेकिन अंकुर ने वापसी करते हुए खिताब अपने नाम किया।
महिला एकल में दीया चितले ने पश्चिम बंगाल की सिंड्रेला दास को हराया। दीया ने शुरुआती तीन गेम जीते, लेकिन 17 वर्षीय सिंड्रेला ने लगातार तीन गेम जीतकर स्कोर 3-3 कर दिया। निर्णायक गेम में दीया ने 11-9 से जीत दर्ज की। अंडर-19 लड़कों के एकल फाइनल में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के प्रियांनुज भट्टाचार्य ने तमिलनाडु के पीबी अभिनंद को 4-0 से हराया। वहीं, अंडर-19 लड़कियों के फाइनल में महाराष्ट्र की दिव्यांशी भोमिक ने सिंड्रेला दास को 4-0 से मात देकर खिताब जीता।