फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   No-confidence motion passed against Morni Block Committee Vice Chairman

Panchkula News: मोरनी ब्लॉक समिति वाइस चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास

Tue, 26 Nov 2024 05:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
No-confidence motion passed against Morni Block Committee Vice Chairman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोरनी। मोरनी ब्लॉक समिति में राजनीतिक हलचल जारी है। ब्लॉक समिति वाइस चेयरमैन अंजना शर्मा के खिलाफ बहुमत से अविश्वास सोमवार को प्रस्ताव पास हो गया है। ब्लॉक समिति के 10 सदस्यों में से भाजपा समर्थित सात सदस्यों ने अंजना शर्मा के खिलाफ अतिरिक्त उपायुक्त पंचकूला के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताई। इस अविश्वास प्रस्ताव में वार्ड नंबर-3 सबीरपुर से कमल सिंह, वार्ड-4 गांव पौंटा से सोनिया केशव, वार्ड-5 गझान से प्रताप सिंह, वार्ड-7 जबियाल से पूनम कुमारी, वार्ड-8 से बलदेव सिंह गवाही, वार्ड-9 टिक्कर ताल से कुसुम लता और वार्ड-10 सतपाल सिंह भौज राजपुरा ने अपनी सहमति दी।


गौरतलब है कि 13 नवंबर को ब्लॉक समिति की चेयरमैन निशा देवी के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव पास हो चुका है। 13 नवंबर को वाइस चेयरमैन अंजना शर्मा के खिलाफ भी प्रस्ताव पेश किया गया था, लेकिन कोरम पूरा न होने के चलते इसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका। अब, कोरम व अन्य सभी जरूरी नियम, शर्तें पूरा होने के बाद यह प्रस्ताव पास किया गया। इस मौके पर भाजपा पंचकूला प्रभारी प्रमोद कौशिक, पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन कमलदीप सिंह, युवा भाजपा नेता प्रदीप सिंह पौंटा, चमेल राणा, दीपक शर्मा, सुभाष राणा, पुष्पेंद्र सिंह भी मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed