फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   no bus for long route

बसों की कमी से कारण पांच लांग रूट की बसें बंद, यात्री परेशान

Sun, 28 Jul 2019 01:40 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
no bus for long route
सेक्टर 5 बस स्टैंड से लॉन्ग रूट की बसें नहीं चलती है। - फोटो : PKL OFFICE
बसों की कमी से कारण पांच लांग रूट की बसें बंद, यात्री परेशान
विज्ञापन

- अभी तक हरियाणा परिवहन विभाग की ओर से नहीं की गई है कोई व्यवस्था
- लोगों केे सेक्टर-43 बस स्टैंड या जीरकपुर जाने के बाद मिल रही हैं बसें
- लगातार लोग हो रहे परेशान, अभी तक नहीं निकाला गया कोई हल
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर के सेक्टर-5 बस स्टैंड से बसों की कमी के कारण लांग रूट की बसें बंद हो गई है। इस कारण यात्रियों को पंचकूला से बस नहीं मिल रही है। पंचकूला से चलने वाली शिमला, ऋषिकेश, हरिद्वार, हलद्वानी, शाम को जालंधर जाने वाली बस नहीं चल रही है। जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब तक हरियाणा परिवहन विभाग की ओर से पंचकूला बस स्टैंड पर बंद बसों को शुरू कराने का प्रयास नहीं किया गया है। लोगों को बस पकड़ने के लिए सेक्टर-43 बस स्टैंड या जीरकपुर जाना पड़ता है।
सेक्टर-5 बस स्टैंड से अभी तक केवल 70 बसों का संचालन होता है। इसमें 15 बसों का संचालन लोकल रूट पर होता है। वहीं, 55 बसों का संचालन लांग रूट पर होता है। पुरानी कंडम 32 बसों की नीलामी कर दी गई है। वहीं, अभी तक नई बसें नहीं खरीदी गई हैं। इस कारण लांग रूट की बस शुरू नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन

पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एसके नैय्यर ने बताया कि बसों का संचालन बंद होने से लोगों को चंडीगढ़ से जाकर बस पकड़ना पड़ता है। वहीं, सेक्टर-15 निवासी सुनील वशिष्ठ ने बताया कि शहर सें लांग रूट की बसें नहीं मिलने से परेशानी हो रही हैं। इसे लेकर शहर के लोगों में रोष बना हुआ है। वहीं फेस्टिवल सीजन में भीड़ अधिक होने से परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों का संचालन बसों की कमी के कारण बंद किया गया है। जैसे ही हमें नईं बसें मिलेंगी हम बंद रूट पर बसों का संचालन बहाल कर देंगे।
- भंवरजीत सिंह, जीएम, सेक्टर-5 पंचकूला बस स्टैंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed