फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   No action taken on complaint of abuse and assault

Panchkula News: दुर्व्यवहार-मारपीट के आरोपी दो पुलिस मुलाजिमों पर नहीं हुई कार्रवाई

Wed, 28 Feb 2024 03:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
No action taken on complaint of abuse and assault
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोरनी। इलाके के सरपंचों और ग्रामीणों ने डीसीपी पंचकूला को शिकायत देकर मोरनी पुलिस चौकी में कार्यरत दो पुलिस मुलाजिमों की ओर से किए गए दुर्व्यवहार और मारपीट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। करीब छह पंचायतों के सरपंचों ने लंबे समय से मोरनी चौकी में कार्यरत एएसआई सत्यवीर और हवलदार अशोक कुमार को उनके दुर्व्यवहार के कारण यहां से बदलने की मांग की है। इस मामले में उन्होंने डीसीपी पंचकूला को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि पुलिस चौकी में आने वाले लोगों के साथ उक्त दोेनों पुलिस मुलाजिम दुर्व्यवहार करते हैं। इसके अलावा कई मामलों में दबाव बनाकर फैसले करवाए जाते हैं। यह भी मांग की है कि उक्त दोनों मुलाजिम लोगों को गलत तरीके से परेशान कर रहे हैंं, इसलिए इन दोनों का यहां से तबादला किया जाए।


डीएसपी को दी शिकायत में सरपंचों और ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले करनाल के कुछ युवकों ने मोरनी के दो युवकों के साथ सड़क पर मारपीट की थी। इस मामले में भी मुलाजिमों ने हुडदंग करने वालों का साथ दिया था और स्थानीय लोगों पर कार्रवाई का डर बनाकर फैसला करवाया था।। जानकारी के मुताबिक इस मामले में शिकायत मिलने के बाद दोनों कर्मचारियों को पंचकूला बुला लिया गया था। पुलिस चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश ने इस पूरे मामले में बताया कि उच्च अधिकारी ने दोनों कर्मचारियों को कार्यालय बुलाया है। इससे अधिकारी जानकारी उनके पास नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed