{"_id":"6a63ccb464dbc3b01e044a0d","slug":"nipun-haryana-completes-five-years-grand-ceremony-to-be-held-in-panchkula-on-july-28-panchkula-news-c-87-1-pk11015-139071-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: निपुण हरियाणा के पांच वर्ष पूरे, पंचकूला में 28 जुलाई को होगा भव्य समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: निपुण हरियाणा के पांच वर्ष पूरे, पंचकूला में 28 जुलाई को होगा भव्य समारोह
विज्ञापन
एडीसी निशा यादव रहेंगी मुख्य अतिथि, सीआरपी मैगजीन का होगा विमोचन; डीपीआईयू बैठक में मिशन की प्रगति पर होगी चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। निपुण हरियाणा मिशन के सफल पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शिक्षा विभाग पंचकूला 28 जुलाई को भव्य समारोह आयोजित करेगा। कार्यक्रम में सीआरपी मैगजीन का विमोचन किया जाएगा, जबकि मिशन की प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा के लिए डीपीआईयू बैठक भी आयोजित होगी।
समारोह मंगलवार को सुबह 11:15 बजे सेक्टर-28 स्थित चितकारा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पंचकूला की अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव होंगी। निपुण मिशन के नोडल अधिकारी असिंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों, शिक्षकों, मेंटर्स और सीआरपी को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने बताया कि निपुण हरियाणा मिशन का उद्देश्य कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को मजबूत बनाना है। पिछले पांच वर्षों में जिले में मिशन के तहत कई नवाचार, प्रशिक्षण और मूल्यांकन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किए गए हैं।
विज्ञापन
समारोह के दौरान विभाग द्वारा तैयार की गई सीआरपी मैगजीन का विमोचन भी किया जाएगा। मैगजीन में शिक्षकों और सीआरपी के उत्कृष्ट कार्यों और नवाचारों को स्थान दिया गया है। कार्यक्रम के बाद आयोजित डीपीआईयू बैठक में जिले में मिशन की उपलब्धियों, आगामी रणनीति और शेष लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।