फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Nine trains canceled till February due to fog, some will operate from Ambala

Panchkula News: कोहरे की वजह से फरवरी तक नौ ट्रेनें रद्द, कुछ का अंबाला से होगा संचालन

Sun, 01 Dec 2024 12:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Nine trains canceled till February due to fog, some will operate from Ambala
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। अंबाला डिवीजन में चलने वाली नौ ट्रेनें कोहरे की वजह से रद्द रहेंगी। आईआरटीएस नवीन कुमार ने बताया कि अंबाला डिवीजन से चलने वाली कुछ ट्रेनें 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12241/12242 चंडीगढ़ से अमृतसर, अमृतसर से चंडीगढ़, गाड़ी संख्या 14503/14504 कालका से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और वापसी में कालका से कटरा चलने वाली ट्रेन 3 दिसंबर से 28 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 15904/15903 चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ व डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन 2 दिसंबर से 1 मार्च 2025 तक रद्द रहेंगी।
वहीं ट्रेन संख्या 14505/ 14506 अमृतसर से नंगल और नंगल से अमृतसर चलने वाली ट्रेन संख्या 2 दिसंबर से 1 मार्च 2025 तक रद्द रहेगी। जबकि ट्रेन नबंर 14523/14524/12242 बरौनी जंक्शन से अंबाला कैंट व वापसी में बरौनी जंक्शन से अंबाला के बीच चलने वाली ट्रेन 5 दिसंबर से 27 फरवरी 2025 तक रद्द कर दी गई है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 14629/14630 चंडीगढ़ से फिरोजपुर व फिरोजपुर से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन 2 दिसंबर से 1 मार्च 2025 तक निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन


इन ट्रेनों का अंबाला से होगा संचालन
गाड़ी संख्या 14682/14681 जालंधर से नई दिल्ली व नई दिल्ली से जालंधर के बीच चलते वाली ट्रेन 4 दिसंबर से 2 मार्च 2025 तक के बजाय अंबाला से आएगी और जाएगी। वहीं गाड़ी संख्या 12317/12318 कोलकता से अमृतसर से अमृतसर से कोलकाता के बीच चलने वाली ट्रेन अब नए समय पर कोलकाता से बुधवार और रविवार को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर से ट्रेन का संचालन मंगलवार को होगा। ट्रेन संख्या 12357/12358 कोलकाता से अमृतसर व अमृतसर से कोलकाता के बीच चलने वाली ट्रेन कोलकाता से मंगलवार और शनिवार को सप्ताह में दो दिन चलेगी। अमृतसर से सोमवार और वीरवार को चलने वाली ट्रेन 24 फरवरी 2025 तक रविवार और मंगलवार को कर रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed