फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Night shelter started, you will be able to spend the night without paying any fee

Panchkula News: नाइट शेल्टर शुरू, बिना शुल्क दिए गुजार सकेंगे रात

Sun, 31 Dec 2023 01:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Night shelter started, you will be able to spend the night without paying any fee
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नगर निगम ने फुटपाथ और खुले में सोने वाले लोगों को ठंड से बचाने के लिए नाइट शेल्टर शुरु कर दिए हैं। शहर में तीन प्रमुख स्थानों पर नाइट शेल्टर खोले गए हैं। पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि बस स्टैंड सेक्टर-5 पर दो, माजरी चौक पर दो और मनसा देवी मंदिर के पास आम पार्क सकेतड़ी रोड पर एक नाइट शेल्टर खोला गया है। सर्दी बढ़ने के साथ ही नगर निगम की तरफ से गरीबों के लिए रैन बसेरों के दरवाजे खोल दिया गया है।
इनमें गरीब लोग अपनी रात गुजार सकेंगे। सभी रैन बसरों में चौकीदार नियुक्त हैं। बिजली, बिस्तर, कंबल, रजाई इत्यादि की व्यवस्था होगी। सर्दी बढ़ने पर इनकी व्यवस्था की जाती है। उन्होंने कहा कि ठंड बढ़ने पर हीटर की व्यवस्था की जाएगी। जिन स्थानों पर लोगों की अधिक भीड़ रहती है, उसकी लोकेशन के हिसाब से यह रैन बसेरा बनाए गए हैं।
विज्ञापन

रात को सफर करने वाले भी यहां रुक सकते हैं। कुलभूषण गोयल के अनुसार पिछले कई सालों से पंचकूला नगर निगम एरिया में 10 से ज्यादा रैन बसेरों की जरूरत नहीं पड़ती। वर्तमान में पांच शुरु कर दिए गए हैं। रैन बसेरों में ठहरने वालों से कोई पेमेंट नहीं ली जाएगी, लेकिन आईडी प्रूफ देना होगा। इसके बाद चौकीदार रजिस्टर में उसकी एंट्री करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed