{"_id":"67500e12a114a1ecc00b70f8","slug":"night-shelter-for-birds-four-floors-ready-construction-will-be-ready-in-a-week-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-12947-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पक्षियों का रैन बसेरा चार मंजिल तैयार, एक सप्ताह में तैयार हो जाएगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पक्षियों का रैन बसेरा चार मंजिल तैयार, एक सप्ताह में तैयार हो जाएगा निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। बदलते मौसम व प्रदूषण से पक्षियों के जीवन पर संकट खड़ा हो रहा है। इस संकट से पक्षियों को बचाने के लिए श्री माता मनसा देवी गोधाम में पंचकूला गोशाला ट्रस्ट की तरफ से पक्षियों के लिए बनाए जा रहे आशियाना का निर्माण एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा। पंचकूला के महापौर एवं ट्रस्ट के प्रधान कुलभूषण गोयल ने इस निर्माण का निरीक्षण किया। परिंदों के लिए जो आशियाना बनाया जा रहा है, वह एक बहुमंजिला टावर की तरह दिखने लगा है। यह चार मंजिल बनकर तैयार हो चुकी है।
यह आशियाना परिंदों के लिए वरदान साबित होगा। पक्षियों के लिए सुंदर घर बनकर तैयार होगा, जहां पक्षियों को ठिकाना और दाना-पानी भी भी मिलेगा। महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि जब गुजरात भ्रमण के दौरान पक्षी घर देखा था। तब ठाना था कि पंचकूला गोशाला ट्रस्ट की ओर से माता मनसा देवी गोधाम में इसका निर्माण करवाया जाएगा। ट्रस्ट ने 52 फीट ऊंचा पक्षी टावर बनवाने का निर्णय किया है। इसे गुजरात के कारीगरों द्वारा तैयार किया जा रहा है। इस पर 7-8 लाख रुपये की लागत आने वाली है। पक्षियों को ठंडी, गर्मी, बरसात और धूलभरी आंधियों के कहर से बचाया जा सकेगा, यह सब ध्यान में रखकर टावर बनवाया जा रहा है।
कंक्रीट से बन रहे टावर को तापमान के उतार-चढ़ाव से बचाया जा सकेगा। पक्षियों के लिए बनाए जा रहे टावर की कुल ऊंचाई 52 फीट होगी। इसमें लगभग 650 पक्के घोंसले होंगे। हर घोंसले में 4 से 5 पक्षी आसानी से रह सकेंगे। इस तरह तकरीबन 2500 पक्षियों के लिए यह शानदार आशियाना होगा। टावर के सबसे ऊपरी भाग में एक मयूर बनाएंगे, ताकि पक्षी घोंसलों की तरफ आकर्षित हों। इनके लिए दाना की व्यवस्था भी ट्रस्ट करेगा।