{"_id":"62eec62f1ca6665c3d08b5c5","slug":"night-domination-1238-vehicles-checked-at-28-points-11-arrested-pkl-office-news-pkl4588402144","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइट डोमिनेशन : 28 नाकों पर 1238 वाहन जांचे, 11 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइट डोमिनेशन : 28 नाकों पर 1238 वाहन जांचे, 11 गिरफ्तार
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस विभाग ने नाइट डोमिनेशन अभियान शुक्रवार रात 10 से सुबह 4 बजे तक चलाया। अभियान के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने क्षेत्रानुसार नाकाबंदी कर चेकिंग की। पुलिस द्वारा होटल, धर्मशाला, सराय, ढाबों और अन्य ठहरने वाले स्थानों, बैंक और एटीएम भी चेक किए।
अभियान के तहत जिले में 28 पुलिस नाके लगाकर चेकिंग की गई। नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने कुल 1238 वाहनों को चेक किया। इसमें से 405 दो पहिया, 517 चार पहिया, 158 हल्के, 158 भारी वाहनों को चेक किया गया। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले 11 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
आरोपियों से 29923 रुपये की जुआ राशि बरामद हुई है। नाइट डोमिनेशन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर दस वाहन चालकों के चालान भी हुए हैं।