फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NHM employees strike: Ambulance arrived late, serious patients referred without EMAT

Panchkula News: एंबुलेंस देरी से आई, गंभीर मरीजों को बिना ईएमएटी किया रेफर

Mon, 29 Jul 2024 07:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
NHM employees strike: Ambulance arrived late, serious patients referred without EMAT
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल : जिले में अधिकतर चलने वाले आयुष्मान सब सेंटर बंद रहे
विज्ञापन

नर्सिंग ऑफिसर सहित सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहे
हड़ताल के कारण एचकेआरएन और नर्सिंग ऑफिसर की लगाई गई ड्यूटी
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा एनएचएम कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर पंचकूला में तैनात एनएचएम के 300 कर्मचारियों ने सोमवार को चौथे दिन भी हड़ताल जारी रखी। हड़ताल के काण गंभीर मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। एंबुलेंस में जहां इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) मौजूद नहीं थे। वहीं, नर्सिंग ऑफिसर ने भी सब सेंटरों को बंद कर दिया। इस कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। वहीं नर्सिंग ऑफिसर ने सीएमओ की ओर से ड्यूटी नहीं ज्वाइन करने पर ड्यूटी की अनुपस्थिति लगाई जा रही है। अभी हड़ताल चार दिन और बढ़ गई है। एनएचएम कर्मचारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी मांग की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो हड़ताल जारी रखेंगे। अभी एनएचएम में आने वाली नर्सिंग ऑफिसर, ईएमटी, क्लर्कों की ओर से हड़ताल जारी रखी गई है।
प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुमार वत्स और हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ प्रदेश महासचिव हरिराज ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं की जा रही हैं। बल्कि उन्हें नौकरी पर नहीं आने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियोंं की ओर से धमकी देकर ड्यूटी पर वापस लाने की बात की जा रही है। इसके लिए उन्हें गैर हाजिर भी किया जा रहा है। 25 वर्षों से दी रही सेवाओं को ध्यान में रखते हुए व 2013 के वित्त वर्ष में दिए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पॉलिसी बने तब तक उन्हें सेवा सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा एक्सग्रेसिया सहित हरियाणा सर्विस रूल के अनुसार सजा और अपील की सुविधा प्रदान की जाए।
विज्ञापन

बॉक्स.......
एंबुलेंस देरी से आई, बिना ईएमटी किया रेफर
पिंजौर निवासी अजय पाल का एक्सीडेंट सूरजपुर बाईपास के पास हो गया। इस पर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सेक्टर -6 सिविल अस्पताल लाने के बाद उन्हें डॉक्टरोंं की टीम ने जीएमसीएच- 32 रेफर कर दिया। उन्हें 112 नंबर डायल करने के बीस मिनट बाद एंबुलेंस मिली। घायल होने के बाद उनके परिजनों ने एंबुलेंस के माध्यम से जीएमसीएच -32 बिना ईएमटी के ले गए। इस हालात में उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं मरीज अनिल कुमार निवासी कालका बुरी तरह से एक्सीडेंट में कालका के पास घायल हो गए। उन्हें भी एंबुलेंस देरी से पीजीआई जाने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
सभी सेवाओं में दिखा असर
कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य विभाग की सभी सेवाओं पर प्रभाव पड़ा। इसमें गर्भवती महिलाओं के वार्ड, निक्कू वार्ड सहित अन्य जगह पर स्टाफ की तैनाती कम रही। इस कारण रेगुलर काम करने वाले नर्सिंग ऑफिसर को दिक्कत हुई है। पंचकूला एनएचएम के प्रेसिडेंट अरविंद यादव, एनएचएम की नर्सिंग ऑफिसर संध्या, अश्विनी अैर भारतीय मजदूर संघ के प्रेसिडेंट कृष्ण कुमार कटारिया ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों की मांग को लेकर एनएचएम की नर्सिंग ऑफिसर की ओर से रामगढ़, रत्तेवाली और कंडईवाला, सकेतड़ी के सब सेंटर बंद रहे। कालका, पिंजौर, मोरनी और रायपुररानी में सीएचसी, पीएचसी सहित अन्य सेंटरों में एनएचएम के अंतर्गत आने वाला नर्सिंग स्टाफ काम नहीं करेगा। इसे देखते हुए रेगुलर नर्सिंग ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई है।


कोट ---
एनएचएम स्टाफ की ओर से काम पर कर्मचारी नहीं आए हैं। सभी स्टाफ की हाजिरी एबसेंट दर्ज की गई है। वहीं इसकी जगह पर रेगुलर नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें नर्सिंग स्टाफ, ड्राइवर, ईएमटी सहित अन्य को जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed