फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NGO's call to work against drug addiction, Union Minister of State for Housing and Urban Affairs held a meeting with the organizations

नशे के विरुद्ध कार्य करने के लिए एनजीओज का आह्वान, केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले विभाग के राज्यमंत्री ने संगठनों के साथ बैठक की

Wed, 15 Jun 2022 12:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
NGO's call to work against drug addiction, Union Minister of State for Housing and Urban Affairs held a meeting with the organizations
पंचकूला। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले विभाग के राज्यमंत्री कौशल किशोर ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में विभिन्न गैर सरकारी संगठनों और अन्य लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक में नशे के विरुद्ध एक जन आंदोलन के रूप में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह आजादी की दूसरी लड़ाई है। इसे सब को मिल जुलकर लड़ना है। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और अंबाला लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया भी उपस्थित रहे। इससे पूर्व श्री कौशल किशोर ने एनजीओज द्वारा गरीब व बेसहारा लोगों के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

कौशल किशोर ने सराहना कर कहा कि एनजीओज मानवता की सेवा के लिए बढ चढ़कर कार्य कर रहे हैं। कोविड महामारी के समय लोगों को सूखा राशन, भोजन व अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराकर महामारी के विरुद्ध लड़ाई में अपना योगदान दिया है। नशे की समस्या पर चिंता व्यक्त कर कौशल किशोर ने कहा कि आज युवा तेजी से नशे की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने एनजीओज से अपील की कि वे इस समस्या को दूर करने के लिए आगे आएं और युवाओं को नशे की वजह से स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें और नशे के प्रति डर पैदा करें।
विज्ञापन

इससे पूर्व कौशल किशोर ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और सांसद रतन लाल कटारिया के साथ सेक्टर-6 पंचकूला स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट का भी दौरा किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में स्थित लैबोरेटरी, लेबर रूम, कोल्ड चेन, औषधालय, डॉट्स रूम और जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण कार्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगराधीश गौरव चौहान, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी भगत सिंह, रेडक्रॉस सोसाइटी की सचिव सविता अग्रवाल, श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed