{"_id":"68810b15d189f7c214081bcb","slug":"newly-married-woman-accuses-her-in-laws-of-beating-her-panchkula-news-c-60-1-abr1001-100609-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नवविवाहिता ने ससुराल वालों पर लगाए पीटने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नवविवाहिता ने ससुराल वालों पर लगाए पीटने के आरोप
Wed, 23 Jul 2025 09:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Wed, 23 Jul 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। अबोहर के राम नगर निवासी एक महिला को उसके ससुराल वालों ने दहेज की खातिर बुरी तरह से पीटा। युवती के पिता ने उसे अबोहर लाकर अस्पताल भर्ती करवाया। महिला की करीब चार माह पहले ही मध्य प्रदेश में शादी हुई थी। पीड़िता और उसके पिता ने पुलिस प्रशासन से उन्हें इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।
अस्पताल में दाखिल 23 साल की पूजा पुत्री राम नरेश ने बताया कि उसकी शादी करीब 4 महीने पहले मध्य प्रदेश निवासी बृजेश के साथ हुई थी। उसने बताया कि उसके पिता ने कर्ज लेकर उसकी शादी की थी और अपनी हैसियत अनुसार दहेज भी दिया, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसका पति, ससुर व सास उसे मायके से रुपये लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं और कई दिनों तक सही तरह से खाना भी नहीं दिया। पूजा ने बताया कि शनिवार की रात को उसके ससुरालियों ने उसे बुरी तरह से पीटा, जिस बारे में उसने अपने पिता को सूचित किया। उसके पिता मंगलवार को उसके ससुराल पहुंचे और उसे यहां लाकर अस्पताल में भर्ती करवाया।