फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Newly elected office bearers of Punjabi Ekta Manch took charge

Panchkula News: पंजाबी एकता मंच के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने किया पदभार ग्रहण

Mon, 15 Apr 2024 05:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Newly elected office bearers of Punjabi Ekta Manch took charge
पंचकूला। पंजाबी एकता मंच की रविवार को शहीद मदनलाल ढींगरा पंजाबी भवन में जनरल बॉडी की बैठक हुई। इस अवसर पर पंजाबी एकता मंच के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पदभार संभाला। सर्वसम्मति से निर्वाचित पदाधिकारियों प्रधान रविंद्र रावल, वरिष्ठ उपप्रधान ओमप्रकाश तनेजा, उपप्रधान योग राज मुंजाल, महासचिव कैलाश सरदाना, वित्त सचिव सुभाष बत्रा, सचिव विनोद सरीन और कार्यकारिणी सदस्य मुंशी राम अरोड़ा, टीके चावला, नरेश रावल, पीएन सोई, सलाहकार बीडी जुनेजा ने पदभार ग्रहण किया। सभी सदस्यों ने खड़े होकर एक मत से मंच के प्रधान रविंद्र रावल का उनके द्वारा भवन निर्माण में विशेष योगदान के लिए आभार प्रकट किया। जनरल बॉडी की बैठक में सभा के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मंच संचालन सुभाष पपनेजा ने किया। इस मौके पर पंजाबी एकता मंच के प्रधान रविंद्र रावल ने घोषणा की है कि सेक्टर-15 में निर्माणाधीन शहीद मदनलाल ढींगरा पंजाबी भवन का निर्माण कार्य इस साल पूरा हो जाएगा। प्रधान रविंद्र रावल ने अध्यक्षीय संबोधन में विस्तार से भवन निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पंजाबी एकता मंच के सदस्यों से भवन निर्माण के लिए दिल खोलकर योगदान देने की अपील की। मुंशी राम अरोड़ा, योग राज मुंजाल, बीडी जुनेजा ने मंच के उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया।

कुरुक्षेत्र। बिरला मंदिर रेलवे फाटक पर तैयार की गई सड़क। संवाद

कुरुक्षेत्र। बिरला मंदिर रेलवे फाटक पर तैयार की गई सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed