फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   New tractor-trolleys launched to carry garbage, sanitation system to be strengthened

Panchkula News: कूड़ा ढोने के लिए नई ट्रैक्टर-ट्रॉली शुरू, सफाई व्यवस्था होगी मजबूत

Thu, 15 Jan 2026 02:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
New tractor-trolleys launched to carry garbage, sanitation system to be strengthened
खैरवाली-पारवाला व अमराला पंचायत में स्वच्छता को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। खड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खैरवाली-पारवाला और अमराला में स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। पंचायत ने कूड़ा संग्रहण और ढुलाई के लिए नया ट्रैक्टर-ट्रॉली खरीदकर सेवा में लगा दिया है। सरपंच महावीर सिंह ने विधिवत रूप से ट्रैक्टर-ट्रॉली का शुभारंभ करते हुए इसे कूड़ा संग्रहण कार्य के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर मौजूद ग्रामीणों ने पंचायत के इस प्रयास का स्वागत करते हुए कहा कि नई ट्रैक्टर-ट्रॉली के शुरू होने से गांव में कूड़ा ढोने की समस्या से राहत मिलेगी और सफाई व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार आएगा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इससे गांव को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाए रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

सरपंच महावीर सिंह ने कहा कि ग्रामीणों को नियमित रूप से कूड़ा ट्रॉली में डालने के लिए जागरूक किया जाएगा, ताकि गांव में गंदगी फैलने पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाना पंचायत की प्राथमिकता है। सरपंच ने विश्वास जताया कि नई ट्रैक्टर-ट्रॉली के संचालन से गांव को स्वच्छ रखने के प्रयासों को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed