फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   New look of 'Mission Tandrust Punjab' begins, CM launches projects worth 115 crores

‘मिशन तंदुरुस्त पंजाब’ के नए रूप का आगाज, मुख्यमंत्री ने 115 करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू किए

Sat, 05 Jun 2021 09:21 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
New look of 'Mission Tandrust Punjab' begins, CM launches projects worth 115 crores
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लोगों से ‘मिशन तंदुरुस्त पंजाब’ के अंतर्गत पंजाब को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने का आह्वान किया है। शनिवार को मुख्यमंत्री ने नए रूप में बनाए गए ‘मिशन तंदुरुस्त पंजाब’ का राज्य स्तर पर आगाज करते हुए 115 करोड़ रुपये की लागत के विकास प्रोजेक्टों की शुरुआत की, ताकि मिशन के तहत दस उपमिशनों पर ध्यान केंद्रित किया जा सके। इन उप-मिशनों में सुरक्षित भोजन, साफ पानी, हरा-भरा पंजाब, सड़क सुरक्षा, पालन-पोषण, अवशेष प्रबंधन, खेलो पंजाब, भू सुरक्षा, साफ हवा और निवारक स्वास्थ्य शामिल हैं।
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने उम्मीद जाहिर की है कि यह प्रयास पंजाब सरकार, अनुसंधान संस्थानों, उद्योग, गैर-सरकारी संस्थाओं और आम लोगों जैसे सभी भागीदारों के बीच बेहतर तालमेल करने में सहायक होगा। मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि पंजाब को गुरु साहिब के फलसफे के अनुसार साफ सुथरा, हरा भरा और प्रदूषण मुक्त रखा जाए। इसके लिए उन्होंने भूजल के अपेक्षित प्रयोग करने, पानी की कम खपत वाली फसलें पैदा करने, पराली न जलाने और रासायनिक खादों के कम प्रयोग पर जोर दिया। कैप्टन ने कहा कि हम सभी का यह फर्ज बनता है कि अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए बड़े स्तर पर पौधे लगाएं।
विज्ञापन

नदियों के प्रदूषण पर चिंता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संत बलबीर सिंह सीचेवाल और नामधारी संप्रदाय के प्रमुख बाबा उदय सिंह जैसे पर्यावरणविदों के निरंतर प्रयासों की वजह से काली बेईं के पानी और बुड्डा नाला में सराहनीय सुधार हुआ है। उन्होंने इस नेक कार्य के लिए अन्य एनजीओ से भी पूर्ण सहयोग की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रोजेक्टों का शिलान्यास किया मुख्यमंत्री ने
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने डिजिटली तौर पर जालंधर शहर में 35 करोड़ रुपये की लागत वाले वरयाना डंप साइट रिमेडिएशन प्लांट के नींव पत्थर के साथ-साथ फाजिल्का (14.68 करोड़ रुपये), अजनाला और गोराया (6.25-6.25 करोड़ रुपये) और गढ़दीवाला (3.14 करोड़ रुपये) में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का नींव पत्थर रखा। इसके अलावा अमृतसर और गुरदासपुर के 54 आर्सेनिक प्रभावित गांवों में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से घरेलू जल शुद्धीकरण का उद्घाटन किया, जिससे 72000 ग्रामीणों को लाभ होगा। अमृतसर शहर में एक एसटीपी (32.23 करोड़ रुपये), जालंधर शहर में फ्लाईओवरों के नीचे ग्रीन एरिया डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (3.90 करोड़ रुपये) और जालंधर शहर में ग्रीन एरिया पार्क्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के अधीन विकसित किए सात पार्कों (8.84 करोड़ रुपये) का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने मिशन तंदुरुस्त पंजाब संबंधी एक एप भी लांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed