फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   New connections of electricity are not available, anger among people

बिजली के नए कनेक्शन नहीं मिल रहे, लोगों में रोष

Tue, 09 Nov 2021 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
New connections of electricity are not available, anger among people
पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर स्थित बसौंला एरोड्रम के समीप 500 मीटर क्षेत्र में बिजली के नए कनेक्शन पर पूर्ण रूप से रोक है। वहीं, इससे आगे करीब साढ़े 4 किलोमीटर एरिया में बिजली कनेक्शन लेने के लिए एरोड्रम से अनुमति लेनी पड़ेगी। बिजली विभाग की ओर से एरोड्रम के समीप नए कनेक्शन न देने पर स्थानीय लोगों में सरकार के प्रति रोष है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सरकार ने क्षेत्र में धारा-7ए लगाकर लोगों को उजाड़ने का काम किया है। प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त से जुड़े कारोबारी पूरी तरह बर्बाद होने के कगार पर हैं। वहीं, दूसरी ओर डीटीपी का पंजा भी इस क्षेत्र में लगातार चल रहा है। अब एरोड्रम के समीप बिजली के नए कनेक्शन देने पर रोक लगा दी है। बसौंला एरोड्रम से दूरी बसे गांवों में भी लोगों को नया बिजली कनेक्शन लेना है तो एनओसी लेने सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ रही हैं। कई बार तो कई औपचारिकताएं पूरी करने पर संशय बना रहता है कि उन्हें कनेक्शन मिल पाएगा कि नहीं।
विज्ञापन

अड़चनें खत्म करे सरकार
बिजली विभाग ने बसौंला एरोड्रम के समीप नए कनेक्शन देने पर रोक लगा दी है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एरोड्रम के समीप करीब आधा किलोमीटर में तो नए कनेक्शन पर पूरी तरह रोक है जबकि उससे आगे करीब साढ़े 4 किलोमीटर के क्षेत्र में भी बिजली कनेक्शन लेने के लिए नगर परिषद सहित अन्य जगहों से एनओसी लेनी पड़ रही है। ग्रामीणों को नए बिजली कनेक्शन सहित ट्यूबवेल आदि के कनेक्शन लेने में एनओसी लेने जैसी अड़चनें खत्म करनी चाहिए। -गुरभाग सिंह धमाला, स्थानीय निवासी एवं कांग्रेसी नेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को नए कनेक्शन मिलने चाहिए
लोगों को नए कनेक्शन मिलने चाहिए। पांच किलोमीटर के क्षेत्र में पिंजौर तक का क्षेत्र आ जाता है। अब ऐसे में पहले लोगों ने कनेक्शन ले रखे हैं और अब वहीं लोग नए निर्माण के लिए नया कनेक्शन लेते हैं तो विभाग अपनी आपत्ति दर्ज करवा कर नया कनेक्शन देने पर रोक लगा देता है। अगर किसी क्षेत्र में सरकार ने नए नियम लागू करने हैं तो उस क्षेत्र में आबादी न बसने दें ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।

-बलविंद्र सिंह खेड़ा, स्थानीय निवासी
कोट्स...
बसौंला एरोड्रम के समीप बिजली कनेक्शन लेने के लिए एरोड्रम की एनओसी की जरूरत है। इसके अलावा एरोड्रम के 500 मीटर के दायरे में बिजली के नए कनेक्शन देने पर पूर्ण रूप से रोक लगी है। जबकि बाकी साढ़े 4 किलोमीटर के क्षेत्र में बिजली कनेक्शन लेने के लिए एरोड्रम की एनओसी लेनी पड़ती है।
-सत्यवान नैन, एसडीओ, सत्यवान बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed