फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   New committee formed for the Bhagwan Valmiki Prakat Diwas procession.

Panchkula News: भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस की शोभायात्रा के लिए नई कमेटी गठित

Wed, 16 Sep 2026 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
New committee formed for the Bhagwan Valmiki Prakat Diwas procession.
विकास पुहाल सर्वसम्मति से चेयरमैन नियुक्त, समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। भगवान वाल्मीकि पावन प्रकट दिवस पर आयोजित होने वाली शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर समाज की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से विकास पुहाल को भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजन कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया। समाज के लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और शोभायात्रा को सफल बनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया। आयोजन कमेटी के चेयरमैन ज्योति पुहाल ने पूर्व कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया। उन्होंने नवनियुक्त चेयरमैन विकास पुहाल सहित सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।

नई कमेटी में ज्योति पुहाल को संयोजक, राजिंदर टोका को वरिष्ठ उप चेयरमैन, जोनी गौहरी व गुरदीप बंटी को उप चेयरमैन बनाया गया। सतीश चंडालिया महासचिव, रणजीत सिंह कोषाध्यक्ष, गुलाब कल्याण कार्यालय सचिव और परविंदर सिंह सचिव होंगे। सुरेंद्र सक्सेना मुख्य सलाहकार, रामफल पारखी सलाहकार, रमेश सारसर मीडिया प्रभारी और गांधी जी प्रेस सचिव बनाए गए। सदस्यों ने शोभायात्रा को भव्य बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed