फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Nephew tried to rape his aunt

भतीजे ने किया चाची से रेप का प्रयास

Tue, 26 Nov 2019 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Nephew tried to rape his aunt
पंचकूला। जिला निवासी एक युवक ने शर्मनाक करतूत को अंजाम देकर रिश्तों को तार-तार कर डाला। आरोपी युवक ने अपनी ही चाची से दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत पर महिला थाना पुलिस आरोपी युवक पर केस दर्ज कर जांच में जुटी है। आरोपी की पहचान एक फैक्ट्री में काम करने वाले करीब 26 वर्षीय युवक के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत के महिला का पति घर पर नहीं था। वह कुछ देर के लिए अपनी जेठानी के घर चली गई। वहां से घर लौटकर वह अपने मकान की पहली मंजिल पर जाने लगी। उसी दौरान आरोपी भतीजा आया और अपनी चाची को ग्राउंड फ्लोर के कमरे में धक्का मारकर अंदर ले गया। फिर वह दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला आरोपी से जूझती रही और कड़ी मशक्कत कर उसकी गिरफ्त से छूट सकी। वारदात से सहमी पीड़िता पारिवारिक मामला होने के कारण कई दिन तक चुप रही। लेकिन फिर हिम्मत जुटाकर पति से आपबीती सांझा की। इसके बाद महिला थाना पुलिस को शिकायत दी गई। पीड़िता ने महिला पुलिसकर्मियों को पूछताछ में बताया कि आरोपी ने उनसे दुष्कर्म का प्रयास चार नवंबर को किया था। लेकिन पारिवारिक इज्जत के कारण वह अब तक चुप बैठी रहीं। थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जांच अधर में होने के कारण आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया है। क्योंकि पीड़िता ने पुलिस जांच में शामिल होने के लिए कुछ समय मांगा और 164 के बयान भी बाद में दर्ज कराने को कहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed