फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Neither the School Safety Committee meeting nor any work was done in the city for two years.

Panchkula News: अपराध पर नियंत्रण के लिए 10 सीसीटीवी कैमरे लगाए

Mon, 15 Apr 2024 04:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Neither the School Safety Committee meeting nor any work was done in the city for two years.
पंचकूला। जिले में संदिग्ध स्थानों पर लोगों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सबसे पहले सेक्टर-20 थाने से शुरू किया गया है। सेक्टर-20 थाने के पर्यवक्षण अधिकारी एएसपी मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में उन स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां अपराध की संभावना ज्यादा रहती है। उन स्थानों को चिह्नित करके सोसाइटी और लोगों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। अब तक करीब 10 कैमरे अलग-अलग स्थानों पर लगाए जा चुके हैं। इसी प्रोजेक्ट के तहत रविवार को दो नए सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। सेक्टर-20 में उन स्थानों को भी चिह्नित किया जा रहा है, जहां पर लाइट की सुविधा नहीं है। डीसीपी हिमाद्रि कौशिक ने बताया कि जब भी किसी प्रकार की कोई छोटी सी भी घटना होती है तो सबसे पहले पुलिस व अन्य लोग आसपास के कैमरों की जांच करते हैं। जिससे सही और उचित घटना के बारे में पता चल सके। इसलिए उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपनी दुकान, घर, रेस्टोरेंंट पर अच्छी क्वालिटी के कैमरे जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed