फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Neighbor murdered over land dispute, family members block traffic as no arrest is made

Panchkula News: जमीन के विवाद में पड़ोसी की हत्या, परिजनों ने गिरफ्तारी न होने पर लगाया जाम

Fri, 09 Aug 2024 05:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Neighbor murdered over land dispute, family members block traffic as no arrest is made
पिंजौर-कालका मार्ग पर धरने पर बैठे ग्रामीणों को विधायक और आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने दिया समर्थन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। जमीन के विवाद में पीजीआई में उपचाराधीन व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या कर मामला दर्ज किया है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों ने ग्रामीणों और संगठनों के साथ वीरवार को पिंजौर-कालका रोड पर धरना देकर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाया। परिजनों ने तीन दिन बाद भी शव का अंतिम संस्कार नहीं किया है। ग्रामीणों ने हत्या के आरोपी पड़ोसियों की गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया है।
मौके पर पहुंचे एसीपी सुरेंद्र कुमार के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने इस शर्त पर जाम खोला कि यदि पुलिस शुक्रवार की शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करती है, तो वे टोल प्लाजा जाम करेंगे और शव का अंतिम संस्कार भी नहीं करेंगे। धरने को विधायक प्रदीप चौधरी, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल समेत अन्य लोगों ने समर्थन दिया। जाम के दौरान बाजारों में लोग परेशान रहे। इस दौरान पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर व्यवस्था सुचारु रखने की कोशिश की।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी बेअंत कौर सहित धरने पर बैठीं अन्य महिलाओं ने बताया कि इस मामले को करीब चार दिन हो चुके हैंं। पुलिस अभी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। रोष प्रदर्शन करने से पहले पुलिस से बात भी की परंतु उनकी सुनवाई नहीं हुई तो उनको मजबूरन रोड जाम कर प्रदर्शन करना पड़ा। नाराज लोगों ने कहा कि पुलिस जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करती तब तक वे मृतक का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी की शर्त पर खोला जाम
ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे विधायक प्रदीप चौधरी, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल ने बताया कि एसीपी ने आश्वासन दिया है कि सभी आरोपियों को शुक्रवार शाम तक गिरफ्तार कर लिया जाएगा। धरने में शामिल महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं की रजामंदी में यह फैसला लिया गया कि फिलहाल प्रदर्शन को खत्म कर दिया जाए। यदि शुक्रवार शाम तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे टोल प्लाजा चंडीमंदिर जाम करेंगे। चार दिन बाद भी शव कालका मोर्चरी में रखा हुआ है।

ये है मामला
पिंजौर नालागढ़ रोड पर स्थित गांव बसौंला में जमीन के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। हादसे में घायल एक व्यक्ति हरप्रीत सिंह की इलाज के दौरान पीजीआई में छह अगस्त को मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में सात आरोपियों गुरविंद्र सिंह, सुरिंद्र सिंह, गुरजंट सिंह, सैंटी, कुलविंदर कौर, रज्जी और बिल्ला के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई कर दो आरोपी सुरिंद्र और गुरजंट को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।




बसौलां गांव में दो पक्षों के झगड़े के दौरान एक पक्ष के एक लड़के की मौत हो गई थी। इसमें पुलिस ने कार्रवाई कर दो आरोपियों को राउंडअप कर लिया है। इसके अलावा पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में छापा मार रही है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - जोगिंद्र सिंह, डीएसपी, कालका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed