फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Neighbor injured Granthi due to enmity

Panchkula News: रंजिश में पड़ोसी ने ग्रंथी को किया घायल

Fri, 30 May 2025 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Neighbor injured Granthi due to enmity
पिंजौर। कालका के एक गुरुद्वारे के ग्रंथी पर उसके पड़ोसी ने रंजिश में हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने घायल अमरजीत सिंह निवासी चिकन के बयान पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार उसके पड़ोस में रहने वाले नरेंद्र सिंह सहित उसके बेटे प्रभजोत सिंह ने सीसीटीवी कैमरे को लेकर पुलिस को शिकायत दी थी। इस पर पुलिस ने कैमरा सही दिशा में करवा दिया। इसके बाद नरेंद्र सिंह, प्रभजोत सिंह उससे रंजिश रखने लगे। रात सवा 9 बजे जब वह श्री गुरुद्वारा साहिब से घर आ रहा था तो गांव बक्शीवाला के पास आरोपी प्रभजोत सिंह ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी तो वह गिर गया। इसके बाद आरोपी प्रभजोत और उसके बेटे नरेंद्र ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। वह बचने के लिए जंगल में भाग गया और सूचना भाई को दी। इसके बाद उसके परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी प्रभजोत सिंह, नरेन्द्र सिंह व अन्य ने उनके ऊपर हमला कर घायल कर दिया। जब शोर मचाया तो आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed