{"_id":"66e1b7355bba753bb90ff9ae","slug":"negligence-in-duty-will-not-be-tolerated-during-elections-dcp-panchkula-news-c-87-1-spkl1036-115506-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : डीसीपी\n\nविधानसभा चुनाव के लेकर डीसीपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : डीसीपी विधानसभा चुनाव के लेकर डीसीपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की मीटिंग
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लेकर डीसीपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की मीटिंग
स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) कैमरे के साथ रहेगी तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। विधानसभा चुनाव के लेकर डीसीपी ने एसएचओ और पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की और दिशा निर्देश दिए। डीसीपी हिमाद्रि कौशिक और डीसीपी अपराध एवं यातायात वीरेंद्र सांगवान ने पुलिस अधिकारियों के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों और अपराधियों पर नजर रखने के लिए मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में डीसीपी ने सभी थानों के आपराधिक आकड़ों की समीक्षा की। मीटिंग में डीसीपी ने सभी पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर सभी कर्मचारी व अधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारी जान लें। इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि महिला संबंधी अपराध किसी भी सूरत में लंबित न हो और उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए। इसके अलावा किसी भी प्रकार की शिकायत को 15 दिन से अधिक लंबित न रखा जाए।
आचार संहिता की उल्लंघन ना हो
डीसीपी ने सभी थाना और पुलिस चौकी प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है और किसी भी सूरत में आचार संहिता की अवेहलना न हो। अगर कोई भी कर्मचारी आचार संहिता का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
12 स्टेटिक सर्विलांस टीम बॉडी कैमरा के साथ हर व्यक्ति और वाहन पर रखेगी नजर
डीसीपी ने बताया कि जिले में 12 स्टेटिक सर्विलेंस टीम अलर्ट है। शहर के हर बॉर्डर पर लगे नाके पर बॉडी कैमरों के साथ तैनात की गई है। टीम हर व्यक्ति और वाहन की निगरानी करेगी। ताकि दूसरे जिले और राज्यों से किसी प्रकार का नशा, शराब, हथियार आदी न लाया जा सके। डीसीपी ने बताया कि थाना स्तर पर अपराधिक लोगों की सूची तैयार की गई है। जो लोग पहले से अपराध में शामिल हैं, उन पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
चुनाव बूथों लेकर विशेष प्रबंध
डीसीपी ने सभी एसएचओ और चौकी प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अपने अपने क्षेत्र के बूथों पर विशेष रूप से चेक करेंगे। ताकि किसी प्रकार से सुरक्षा में चूक न हो। इसके अलावा संवेदनशील बूथों पर अधिक पुलिस बल हथियार के साथ तैनात किया गया है।
भगोड़ों को लेकर पुलिस की टीमें तैनात
उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो इसको लेकर पुलिस ने उद्घोषित, भगोड़े अपराधियों पर नकेल कसने हेतु अलग से टीम तैयार की है। डीसीपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नशा संबंधी सूचना ड्रग इंफो लाइन नंबर 7087081100 पर दे सकते है।
ट्रैफिक को लेकर पुलिस सख्त
डीसीपी क्राइम और यातायात वीरेंद्र सांगवान ने बताया कि स्पेशल ड्रंक एंड ड्राइव के तहत स्पेशल नाकाबंदी की जा रही है। इसके अलावा शहर में मोबाइल ट्रैफिक चालान प्रक्रिया चली हुई है, अगर कोई व्यक्ति ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है तो कार्रवाई की जा रही है। हाईवे पर लेन चेंज नियम की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ लगातार मामले दर्ज किए जा रहे हैं।