{"_id":"60eb54ee8ebc3ed0173277ca","slug":"negligence-breaking-the-red-beacon-did-not-deter-2500-challans-cut-in-six-months-people-of-the-city-not-ready-to-improve-pkl-office-news-pkl4197583183","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही : लालबत्ती तोड़ने से बाज नहीं आए, छह माह में कटे 2500 के चालान, सुधरने को तैयार नहीं शहर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही : लालबत्ती तोड़ने से बाज नहीं आए, छह माह में कटे 2500 के चालान, सुधरने को तैयार नहीं शहर के लोग
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के लोग सबसे अधिक लालबत्ती जंप कर यातायात के नियमों का जमकर खिलवाड़ कर रहे हैं। इस प्रकार जहां लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, वहीं चालान घर पहुंचने के बाद भी सुधरने को तैयार नहीं हैं। छह माह में सीसीटीवी कैमरे से ऑनलाइन सर्वाधिक 2500 लोगों के चालान लालबत्ती जंप करने के चालान काटे गए हैं। जनवरी से जून तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह संख्या बढ़ती जा रही है। इसके अलावा दूसरे नंबर पर लोग हेलमेट पहनने से बच रहे हैं। इसी कड़ी में 2000 लोगों हेलमेट नहीं पहनने के कारण चालान कटे हैं। तीसरे नंबर पर सीट बेल्ट नहीं पहनने वालों के चालान कटे हैं।
इसमें करीब 1700 चालान संबंधित चालकों को भेजा गया है। शहर में लगाए 398 सीसीटीवी कैमरों से वाहन चालकों पर नजर रखी जा रही है। यातायात के नियमों से खिलवाड़ करने के आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि लोग यातायात के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। छह माह में ऑनलाइन कुल 8,395 चालान काटे गए हैं, शहर की मेन मार्केट में बाइक में बिना हेलमेट, रेडलाइट जंप के चालान तेजी से काटे जा रहे हैं। वहीं, बिना सीट बेल्ट के लोग कार धड़ल्ले से चला रहे हैं। पुलिस की तरफ से लगातार ऑनलाइन चालान में यह आंकड़ा सामने आया है। शहर के लोगों की तरफ से यातायात के नियम दिन और रात दोनों समय में तोड़ा जा रहा है। सेक्टर-14 स्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम से यह नजर रखकर चालान भेजे जा रहे हैं।
शहर में यातायात के नियमों की अनदेखी रोकने के लिए जिले में 398 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने बताया कि शहर में यातायात नियम का पालन करवाने के लिए वर्ष 2019 में ऑनलाइन चालान शुरू किया गया है। ऑनलाइन चालान शहर में इस उद्देश्य से शुरू किया गया कि लोग ट्रैफिक नियम का पालन करें। वाहन चलाते समय हेलमेट लगाएं। ओवर स्पीड और रेड लाइट जंप न करें। इसके बाद भी शहर में लगातार लोगों की ओर से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। वर्ष 2019 जनवरी में पुलिस की आरे से लोगों के ऑनलाइन 4311 चालान किए गए। वर्ष 2020 में यह चालान की संख्या बढ़कर 14558 हो गई। वहीं वर्ष 2021 में जनवरी से जून तक 8395 लोगों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
हर माह हो रही करीब पांच लोगों की मौत
जिले में नियमों के उल्लंघन के कारण हर महीने करीब पांच लोगों की मौत हो जाती है। इसमें ओवर स्पीड, हेलमेट और सही दिशा में गाड़ी नहीं चलाने के कारण इस तरह के हालात सामने आए हैं। वहीं सड़क पर पार्टी का आयोजन करने के दौरान पीछे से टक्कर लगने के मामले भी सामने आए हैं। इस कारण शहर में लगातार घटनाएं बढ़ गई हैं। वहीं, शहर की मेन मार्केट सेक्टर-10, 12, 14, 15, 16, 17 में मेन रोड पर लोग गाड़ी खड़ी कर रोड जाम करते हैं।
इस तरह काटे गए हैं चालान
जनवरी 1527
फरवरी 1049
मार्च 1355
अप्रैल 1200
मई 1585
जून 1679
सीसीटीवी कैमरे -398
पुलिस की ओर से शहर में लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। अगर लोग ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करेंगे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। वाहन का चालान ऑनलाइन भेजा जा रहा है। जो चालान नहीं भरेंगे उन्हें अपने वाहन की कहीं पर एनओसी नहीं मिलेगी। - मोहित हांडा, उपायुक्त, पंचकूला पुलिस