फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Neeraj Chopra said- CM Sahib Haryana's sports policy is the best

नीरज चोपड़ा बोवे, सीएम साहब हरियाणा की खेल नीति सबसे अच्छी

Sat, 12 Nov 2022 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Neeraj Chopra said- CM Sahib Haryana's sports policy is the best
चंडीगढ़। खेल जगत में भारत का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखकर हरियाणा का नाम रोशन करने वाले ओलंपियन सूबेदार नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से चंडीगढ़ स्थित उनके संत कबीर कुटीर में शिष्टाचार भेंट की। नीरज चोपड़ा विशेष रूप से प्रदेश की खेल नीतियों का आभार व्यक्त करने आए थे। नीरज चोपड़ा ने हरियाणा की खेल नीति को सर्वश्रेष्ठ खेल नीति बताया और खेलो इंडिया गेम्स के सफल आयोजन के लिए भी मुख्यमंत्री को बधाई दी
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नीरज चोपड़ा को श्रीमद्भगवद गीता भेंट की और 16 नवंबर से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में आने का निमंत्रण भी दिया। उल्लेखनीय है कि गत 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड देने वाली संस्था ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित हरियाणा की 25 विभूतियों को खेल, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, संगीत व संस्कृति मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर बदलाव के कारक बने और चैंपियन ऑफ चेंज हरियाणा 2021 के पुरस्कार से सम्मानित किया था। उस समय ओलम्पियन नीरज चोपड़ा विदेश में अभ्यास पर होने के कारण व्यक्तिगत रूप से उपस्थित न हो सके और वह इस कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed