फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Nearly nine and a half million valuable parts stolen from tractor store closed in HMT factory

एचएमटी फैक्ट्री के बंद पड़े ट्रैक्टर स्टोर से करीब साढ़े 9 लाख के कीमती पुर्जे चोरी

Sun, 05 Jan 2020 01:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Nearly nine and a half million valuable parts stolen from tractor store closed in HMT factory
पिंजौर। एचएमटी के बंद पड़े ट्रैक्टर स्टोर से साढ़े 9 लाख रुपये के पीतल और तांबे के कलपुर्जे चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्टोर इंचार्ज की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कपूर सिंह यादव निवासी एचएमटी कॉलोनी ने शिकायत दी है कि एचएमटी से वीआरएस लेने के बाद अनुबंध पर कंपनी में बतौर एग्जीक्यूटिव एसोसिएट के पद पर कार्यरत है। उसके पास ही ट्रैक्टर स्टोर और स्पेयर पार्ट की जिम्मेदारी है। बीते 10 दिसंबर को स्टोर का सामान चेक किया गया था, तब सब-कुछ ठीक था। 28 दिसंबर को एक पार्टी को स्टोर में सामान दिखाने पहुंचा तो कुछ खाली डिब्बे दिखे। इससे कुछ गड़बड़ की आशंका हुई। चेकिंग की तो पता चला कि स्टोर से कई सामान गायब हैं। गायब पीतल और तांबे के कलपुर्जों की कीमत करीब साढ़े 9 लाख बनती है।
विज्ञापन

24 घंटे सिक्योरिटी, फिर भी हो गई चोरी
शिकायतकर्ता ने बताया कि स्टोर की चाबी सिक्योरिटी विभाग के पास रहती है। जब जरूरत होती है, तभी चाबी इश्यू करवाई जाती है। काम पूरा कर चाबी फिर सिक्योरिटी के पास जमा हो जाती है। खुद (शिकायतकर्ता) और उसके अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारियों का ड्यूटी समय सुबह 8.30 से शाम 4.30 बजे तक होता है। सिक्योरिटी गार्ड 24 घंटे ड्यूटी पर रहते हैं। सिक्योरिटी की ड्यूटी स्टोर रूम के आसपास भी रहती है। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि चोरी में एचएमटी में काम करने वाले कर्मियों का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed