{"_id":"6a3d8eea0ab86e8f720ccd04","slug":"ndas-first-girl-topper-lieutenant-shanan-dhaka-was-honoured-panchkula-news-c-87-1-pan1011-137953-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एनडीए की पहली गर्ल टॉपर लेफ्टिनेंट शनन ढाका काे किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एनडीए की पहली गर्ल टॉपर लेफ्टिनेंट शनन ढाका काे किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला पुलिस ने किया सम्मानित, तीन पीढ़ियों से देश सेवा कर रहा परिवार
पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने लेफ्टिनेंट शनन ढाका को किया सम्मानित
एनडीए में लड़कियों की श्रेणी में देशभर में पहला स्थान हासिल कर रचा था इतिहास
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। देश की पहली एनडीए गर्ल टॉपर और भारतीय सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट शनन ढाका को वीरवार को पंचकूला पुलिस ने सम्मानित किया। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने उन्हें सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं। तीन पीढ़ियों से देश सेवा से जुड़े परिवार की सदस्य शनन की उपलब्धि को पुलिस अधिकारियों ने हरियाणा और पंचकूला के लिए गौरवपूर्ण बताया।
पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने शनन ढाका को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीसीपी सृष्टि गुप्ता और डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने भी उन्हें प्रशंसा-पत्र और स्मृति-चिह्न प्रदान किए।
शनन ढाका पंचकूला पुलिस में एसपीओ के पद पर कार्यरत विजय कुमार की बेटी हैं। उन्होंने वर्ष 2021 में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित एनडीए परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-10 प्राप्त की थी। सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद जब पहली बार लड़कियों को एनडीए में प्रवेश का अवसर मिला, तब शनन ने पहले ही प्रयास में लड़कियों की श्रेणी में देशभर में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया था।
विज्ञापन
चार वर्ष के सैन्य प्रशिक्षण के बाद 13 जून को देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड में शनन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन हुईं।
पुलिस आयुक्त पंकज नैन ने कहा कि शनन की उपलब्धि पंचकूला पुलिस ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति तथा कड़ी मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
तीन पीढ़ियां देश सेवा से जुड़ीं
मूल रूप से रोहतक जिले के सुंडाना गांव की रहने वाली शनन ढाका ऐसे परिवार से संबंध रखती हैं, जिसकी तीन पीढ़ियां देश सेवा से जुड़ी रही हैं। उनके दादा चंद्रभान ढाका और पिता विजय कुमार भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में विजय कुमार पंचकूला पुलिस में एसपीओ हैं, जबकि उनकी बड़ी बहन जोनून ढाका मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में कैप्टन के पद पर कार्यरत हैं। शनन ने सेना में अधिकारी बनकर परिवार की देश सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाया है।