{"_id":"6701c83b72e5c5542f099a24","slug":"navratri-48-thousand-devotees-worshiped-in-temples-on-the-third-day-pkl-office-news-c-87-1-pan1004-116024-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र : तीसरे दिन 48 हजार श्रद्धालुओं ने की मंदिरों में पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र : तीसरे दिन 48 हजार श्रद्धालुओं ने की मंदिरों में पूजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। अश्विन नवरात्र मेले के तीसरे दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। तीसरे दिन करीब 48 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और महामाई का आशीर्वाद लिया। मंदिरों में श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की तरफ से श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के चेयरमैन डॉ. यश गर्ग ने बताया कि श्री माता मनसा देवी, श्री काली माता मंदिर कालका और चंडी माता मंदिर में अश्विन नवरात्र मेला लगा है।
दूसरे दिन तीनों मंदिरों में आया 27 लाख का चढ़ावा
श्री माता मनसा देवी, श्री काली माता मंदिर कालका और श्री चंडी माता मंदिर में दूसरे दिन कुल 2732158 रुपये का चढ़ावा आया। श्री माता मनसा देवी मंदिर में 2271581 रुपये, श्री काली माता मंदिर कालका में 347677 रुपये और चंडी माता मंदिर में 112900 रुपये दान स्वरूप अर्पित किए गए। श्री माता मनसा देवी मंदिर में सोने के तीन नग, चांदी के 21 नग, काली माता मंदिर में सोने के दो नग, चांदी के 17 नग का चढ़ावा आया।