फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Navrang cultural festival creates a buzz at the college

Panchkula News: महाविद्यालय में मची ‘नवरंग’ सांस्कृतिक उत्सव की धूम

Sun, 18 Oct 2026 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Navrang cultural festival creates a buzz at the college
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-14 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के सभागार में नवरात्रि के उल्लास को समर्पित सांस्कृतिक आयोजन ‘नवरंग’ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य अतुल खुल्लर के मार्गदर्शन में तथा महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. शिवानी कौशिक के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री बेनू राव थीं। परिषद सदस्यों ने भी उपस्थित होकर सहयोग दिया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों ने भक्ति और उत्सव के वातावरण में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यार्थियों ने नवदुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की भक्तिपूर्ण प्रस्तुति तथा रामायण के प्रसंगों का मंचन किया, जिसमें शक्ति, भक्ति और बुराई पर अच्छाई की विजय को दर्शाया गया। कार्यक्रम का समापन जोश भरे डांडिया नृत्य से हुआ। आयोजन की सफलता में महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों में डॉ. पूजा, नीतू, विनू, इंदु, शिवानी सिंगला, अनीता एवं डॉ. नीलिमा के प्रयासों की विशेष भूमिका रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed