फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   navin jaihind, haryana aap state president, aam admi party, haryana politics, haryana, panchkula

नवीन जयहिंद बोले, हरियाणा से जातिवाद को खत्म करेंगे

Sat, 21 May 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
navin jaihind, haryana aap state president, aam admi party, haryana politics, haryana, panchkula
आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने कहा है कि है ‘मेरी जाति हिंदुस्तानी’ मुहिम को लोगों का काफी सहयोग मिल रहा है। वह प्रदेश के हर जिले में यह प्रदर्शन व रोष मार्च कर जातिवाद की राजनीति को खत्म करने का प्रयास करेंगे। जयहिंद ने कहा कि पार्टी मेरी जाति हिंदुस्तानी के तहत कुरुक्षेत्र में जातिवाद के खिलाफ महाभारत की शुरुआत करेंगी।
विज्ञापन


 जिसको लेकर आम आदमी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। जयहिंद शुक्रवार को पंचकूला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व जयहिंद ने पार्टी वर्करों से मुलाकात की और वरिष्ठ नेत्री बविता तलवार, महेश सचदेवा, सुरेंद्र परमार, विजय पताका ने जिला की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


जयहिंद ने जिला प्रधान निपुण कपूर के कार्यों की भी सराहना की। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवीन को बताया कि निपुण कपूर के नेतृत्व में पार्टी के लगातार वर्करों की संख्या बढ़ रही है और निपुण कपूर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयहिंद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा  कि सरकार प्रदेश में जातिवाद की राजनीति कर रही है। जाट आंदोलन के लिए सभी पार्टियों में नूरा कुश्ती कर रही है। उन्होंने भाजपा और इनेलो पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एसवाईएल मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को नहीं बदलने को लेकर आज प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed