फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   National SC Commission summons Punjab Chief Secretary again

राष्ट्रीय एससी आयोग ने पंजाब की मुख्य सचिव को दोबारा तलब किया

Thu, 17 Jun 2021 10:03 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
National SC Commission summons Punjab Chief Secretary again
चंडीगढ़। पंजाब के अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के संबंध में पेश आ रही मुश्किलों के मुद्दे पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग द्वारा लगातार भेजे गए कई नोटिसों को नजरअंदाज करने के बाद वीरवार को आखिरकार पंजाब सरकार ने अपने तीन अधिकारियों के जरिए आयोग के चेयरमैन विजय सांपला के समक्ष अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन

आयोग की ओर से कहा गया है कि दिल्ली स्थित मुख्यालय में तीन घंटे चली इस सुनवाई में सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग की प्रधान सचिव राजी. पी. श्रीवास्तवा, हायर एजुकेशन के प्रधान सचिव रमेश कुमार गंटा और सामाजिक न्याय, अधिकारिता के निदेशक एमएस जग्गी, आयोग द्वारा मांगी गई जानकारी और पूछे गए प्रश्नों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन

आयोग के चेयरमैन विजय सांपला ने मामले की सुनवाई के लिए 29 जून अगली तारीख तय करते हुए पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन को व्यक्तिगत तौर पर हाजिर होने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य सचिव को नवीनतम एक्शन टेकन रिपोर्ट के साथ-साथ पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप संबंधी सभी फाइलें, केस डायरी भी पेश करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव ने आयोग के चेयरमैन से वीरवार 17 जून को पेश होने से छूट मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed