फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   National Pythian Games: Vansh topped in rope skipping and Karuditya topped in one leg switch

नेशनल पाइथियन गेम्स : रोप स्किपिंग में वंश और वन लेग स्विच में करू दित्य रहे अव्वल

Sun, 15 Dec 2024 12:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
National Pythian Games: Vansh topped in rope skipping and Karuditya topped in one leg switch
पंचकूला। प्रथम राष्ट्रीय सांस्कृतिक पाइथियन गेम्स-2024 के तीसरे दिन अनेक रंगारंग और विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों ने योग, नृत्य, संगीत, रोप स्किपिंग, आर्म रेसलिंग, मल्लखंभ और अन्य गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में आर्म रेसलिंग, बगातुर, रस्साकशी, कराटे, ताइक्वांडो, मल्लखंभ, मुआय थाई, नृत्य और संगीत जैसे गतिविधियां भी शामिल थीं।
विज्ञापन

रोप स्किपिंग अंडर-19 ब्वायज में प्रथम स्थान वंश, दूसरा स्थान नितिन कुमार और तीसरा स्थान ललित कुमार ने प्राप्त किया। डबल टच पेयर स्पीड में तेलंगाना की रंगु परवीर कुमार, बोदा प्रकाश चंद्र नाइक, करू दित्य, सैय्यद हजहर की टीम ए ने प्रथम हासिल किया। वहीं वन लेग स्विच में प्रथम स्थान तेलंगाना के करू दित्य, दूसरा स्थान जम्मू-कश्मीर के वरदान सिंह और तीसरा स्थान तेलंगाना के बिजली रूपेश ने प्राप्त किया। फ्रंट टू फ्रंट गेम्स में दिल्ली के पंकज और अमित की टीम ए ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरियाणा के पीयूष और वंश की टीम ए ने दूसरा स्थान जबकि जम्मू-कश्मीर के नितिन कुमार और शिवांग कुमार की टीम ए ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

स्पीड जॉगर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हरियाणा के वंश, दूसरा स्थान तेलंगाना के सैय्यद हजहर ने प्राप्त किया। तीसरा स्थान तेलंगाना के बोदा प्रकाश चंद्र ने प्राप्त किया। डबल टच सिंगल फ्री स्टाइल में दिल्ली के अनुराग, शौर्यवीर और मयंक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। झारखंड के कंदन कुमार भुइंया, अनुभव, मल्लिकार्जुन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोप स्किपिंग–अंडर-19 लड़कियां के मुकाबले में प्रथम स्थान मध्य प्रदेश की किट्टू सोनधिया, दूसरा स्थान ऋषिका ने प्राप्त किया। तीसरा स्थान समीता चौरसिया ने जीता। स्पीड जॉगर में पहला स्थान मध्य प्रदेश की रागिनी चौधरी, दूसरा स्थान तेलंगाना की विसलावथ संध्या और तीसरा स्थान दिल्ली की दिव्या कुमारी ने जीता। फ्रंट टू फ्रंट मुकाबले में पहला स्थान जम्मू-कश्मीर की प्रियंषा डोगरा, आराध्या ने जीता। दूसरा स्थान तेलंगाना की संध्या, जया लक्ष्मी ने प्राप्त किया। तीसरा स्थान मध्य प्रदेश की सनम खान, विशाखा सोनकर ने प्राप्त किया।

रोप स्किपिंग डबल टच पेयर स्पीड अंडर-14 लड़कियाें में पहला स्थान मध्य प्रदेश की किट्टू संध्या, प्रिया अहिरवार, ऋषिका श्रीवास्तव, रागिनी चौधरी ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान हरियाणा की कनिका, युक्ता, याशिका और आराध्या ने जीता। एसआर रिले और डबल अंडर रिले पहला स्थान कंचन गौड़, पलक दहेड़िया, सायमा बानो को मिला। वन लेग स्विच पहला (मध्य प्रदेश) की प्रिया अहिरवार, दूसरा (मध्य प्रदेश) की प्रिया दहेड़िया और तीसरा (जम्मू और कश्मीर) की आराध्या ने जीता। पीसीआई जनरल राजेश जोगपाल ने सभी का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed