फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   National President filled the enthusiasm among the workers in Sector-16 Agrawal Bhawan

सेक्टर-16 अग्रवाल भवन में कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भरा जोश

Thu, 16 Sep 2021 02:23 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
National President filled the enthusiasm among the workers in Sector-16 Agrawal Bhawan
पंचकूला। आने वाला कल जननायक जनता पार्टी का है। इसके लिए सभी को मेहनत करने की जरूरत है। पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अधिक से अधिक लोगों को साथ जोड़े। यह बात जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने कही। वह बुधवार को सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। पंचकूला जजपा द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया था, जिसके सफल आयोजन के लिए चौटाला ने पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को सबसे पहले पार्टी का सदस्य बनाया जाए। 24 सितंबर तक हर हाल में यह इस अभियान को पूरा किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल का जन्मदिन जिला स्तर पर मनाया जाएगा और 108 कार्यकर्ता हर जिले में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पितकर प्रार्थना सभा करेंगे। अजय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस की जूतियों में दाल बंट रही है। एक हमारी पुरानी पार्टी का कुछ दिनों बाद कोई नाम लेने वाला नहीं मिलेगा। कुछ राजनीतिक लोग जानबुझ कर दुष्यंत चौटाला का इस्तीफा मांग रहे हैं, जबकि किसानों के लिए बनाए गए तीनों कानूनों में उपमुख्यमंत्री का कहीं हाथ नहीं है।
विज्ञापन

पंचकूला में पार्टी का अच्छा प्रदर्शन : सिहाग
जजपा जिला अध्यक्ष शहरी ओपी सिहाग ने कहा कि पार्टी पंचकूला में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जजपा जिला ग्रामीण प्रधान भाग सिंह दमदमा ने कहा कि जजपा पिंजौर व कालका क्षेत्र में एक बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्यमंत्री अनूप धानक, शाहबाद के विधायक रामकरण काला, एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शेरवाल, पार्टी कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, दिलबाग नैन, रविंदर सांगवान, सतविंदर राणा, धर्मबीर सिहाग, अजय गौतम, बलदेव राणा, कपिल अग्रवाल, दीपक मोगीनंद, संदीप राणा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed