फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Nari Shakti Vandan Marathon organized, women took out scooter rally

Panchkula News: नारी शक्ति वंदन मैराथन आयोजित, महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली

Wed, 06 Mar 2024 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Nari Shakti Vandan Marathon organized, women took out scooter rally
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। भाजपा जिला महिला मोर्चा ने मंगलवार को नारी शक्ति वंदन मैराथन का आयोजन किया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनुराधा वर्मा के नेतृत्व में सेक्टर-7 से सेक्टर-9 तक निकाली गई स्कूटी रैली को जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा और महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबली शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, मानद महासचिव रंजिता मेहता के साथ जिला महामंत्री परमजीत कौर विशेष तौर पर शामिल हुईं।
जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि एक दौड़ राष्ट्र के नाम, एक दौड़ मोदी के नाम थीम पर निकाली गई इस रैली का उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के हित में बनाए कानूनों और निर्णयों की जानकारी देना है। महिलाओं में जोश भरते हुए जिलाध्यक्ष अनुराधा वर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव के लिए भी अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए सभी बहनें तत्पर रहें। रैली के माध्यम से महिला शक्ति ने बंगाल में महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न और यौन शोषण की भी निंदा की।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने स्कूटी रैली में महिलाओं को बार-बार मोदी, हर बार मोदी का नारा दिया। इस मौके पर उन्होंने अपील कर कहा कि 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता से नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। पार्टी ने विधानसभा स्तर पर एलईडी का प्रबंधन किया है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा महिलाएं प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed