फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Nagar Kirtan was taken out, the atmosphere resonated with the chants of Waheguru-Waheguru...

Panchkula News: नगर कीर्तन निकाला, वाहेगुरु-वाहेगुरु... के जयकारों से गूंजा वातावरण

Sun, 02 Nov 2025 12:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan was taken out, the atmosphere resonated with the chants of Waheguru-Waheguru...
पंचकूला। श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन शनिवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर-7 की ओर से निकाला गया। दोपहर एक बजे शुरू हुए नगर कीर्तन में वाहेगुरु-वाहेगुरु... के जयकारों से वातावरण गुरुमय बन गया।
विज्ञापन


नगर कीर्तन में गुरु नानक देव जी और दसों गुरुओं के जीवन पर आधारित आकर्षक झांकियां सजाई गईं। कीर्तनी जत्थों ने मधुर शबद कीर्तन से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। नगर कीर्तन सेक्टर-7, 8, 9, 10, 11, 12 और रैली चौक से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-15 पहुंचा। जगह-जगह संगत ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नगर कीर्तन में गतका पार्टी, बैंड पार्टी, विभिन्न श्री सुखमनी साहिब सोसायटीज के सदस्य, मनीमाजरा, चंडीगढ़, मोहाली, बलटाना और जीरकपुर से आई संगतों ने भाग लिया। स्कूली बच्चों ने भी पारंपरिक परिधानों में भाग लेकर समा बांध दिया। मार्ग में जगह-जगह जलपान स्टॉल और लंगर सेवा की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन



गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर-7 के प्रधान कंवर पाल सिंह ने बताया कि 3 नवंबर को सुबह 9:30 बजे श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ होगा। इसका भोग 5 नवंबर को डाला जाएगा। प्रकाश पर्व के दिन 5 नवंबर को सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक मुख्य विशेष दीवान आयोजित होगा। दोपहर एक बजे से लंगर सेवा चलेगी। शाम को गुरुद्वारा परिसर में दीवान सजाए जाएंगे और दीपमाला से पूरा परिसर रोशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed