फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Nadu Shah will be able to play table tennis and badminton at Lubana Community Center

Panchkula News: नाडू शाह लुबाणा सामुदायिक केंद्र में खेल सकेंगे टेबल टेनिस और बैडमिंटन

Wed, 07 Jun 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Nadu Shah will be able to play table tennis and badminton at Lubana Community Center
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। शहर के सेक्टर-31 में 4.50 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया गया है। मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने इसका उद्घाटन किया है। सामुदायिक केंद्र में सेक्टरवासी बैटमिंटन और टेबल टेनिस भी खेल सकेंगे। सामुदायिक केंद्र का नामकरण नाडू शाह लुबाणा सामुदायिक केंद्र के नाम से किया गया है। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि यह पंचकूला के लिए 4.50 करोड़ रुपये की बहुत बड़ी सौगात है।
विज्ञापन


1457 स्क्वेयर मीटर कवर्ड क्षेत्र के साथ इसमें एक बड़ा हाॅल, बैडमिंटन हाॅल और जिम की सुविधा दी गई हैं। इसके अलावा शादी के समय दूल्हा-दुल्हन के लिए भी एक-एक कमरे की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि यह पंचकूला का सातवां सामुदायिक केंद्र है। इससे पहले 6 सामुदायिक केंद्रों का निर्माण किया जा चुका है। सेक्टर-7, सेक्टर-10 और सेक्टर-15 में भी नए सामुदायिक केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर मेयर कुलभूषण गोयल, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश देवीनगर, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद हरेंद्र मलिक, नरेंद्र लुबाना, राकेश वाल्मीकि, सोनिया सूद, एचएसवीपी प्रशासक सुजान सिंह, ईओ मानव मलिक, मुख्य अभियंता हरिदत्त शर्मा, एक्सईएन एनके पायल, सेवानिवृत आर्किटेक्ट एचआर यादव, एसडीओ राजबीर सिंह और नाडा मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल उपस्थित थे।
विज्ञापन


दो एकड़ में बना है सामुदायिक केंद्र
पंचकूला के सेक्टर-31 के कुल 2 एकड़ क्षेत्र में बने सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास पिछले साल जुलाई में ज्ञानचंद गुप्ता ने किया था। इस सामुदायिक केंद्र का 1487 स्क्वेयर मीटर कवर्ड एरिया है। सामुदायिक केंद्र के भवन के प्रथम तल पर एक ऑफिस रूम, एक बैडमिंटन हाॅल, मल्टीपर्पज (बैंक्वेट हाॅल), किचन, पैंटरी, कमेटी रूम और महिला व पुरुष शौचालय हैं जबकि प्रथम तल पर दो सूईट्स, एक ब्राइडल रूम, एक जिम रूम, एक टेबल टेनिस रूम, एक लाइब्रेरी और एक स्टोर है। इसके अलावा यहां 50 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाडा गांव में आएगा कौशल्या डेम का पानी
ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि नाडा गांव को कौशल्या डेम से भी जोड़ने की योजना है ताकि कौशल्या के पानी को साफ करके नाडा साहिब के लोगों को दिया जा सके। इसके अलावा जिले में जहां भी आवश्यकता है, वहां सड़कों का निर्माण हो रहा है। उन्होंने खुशी जाहिर कर बताया कि पंचकूला के सेक्टर-32 में मेडिकल काॅलेज के लिए जगह अलाॅट कर दी गई है। मेडिकल काॅलेज का निर्माण होने के बाद इस क्षेत्र का विकास बहुत तेज गति से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed