{"_id":"63da7b1aa2d1915c9c524756","slug":"na-pkl-office-news-c-16-1-sml1026-48319-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंजाब-हरियाणा को ठंड से मिली राहत, सामान्य हुआ तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंजाब-हरियाणा को ठंड से मिली राहत, सामान्य हुआ तापमान
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा। दोनों राज्यों को ठंड से राहत मिली है। आने वाले चार दिन में भी चटख धूप खिलने की उम्मीद है, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया वहीं, हरियाणा में अंबाला और करनाल में क्रमशः 11.2 और 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
हालांकि मंगलवार को दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी पंजाब और दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा के कुछ हिस्सों में सुबह कोहरा देखा गया। पंजाब में लुधियाना का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 10.7 और पटियाला का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि बठिंडा और अमृतसर में रात ठंडी रही और न्यूनतम तापमान क्रमश: 6 डिग्री और 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के रोहतक और भिवानी में भी न्यूनतम तापमान क्रमश: 11.6 और 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, हिसार में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिन में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, दोनों राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में बुधवार सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले दो दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद बढ़ने की संभावना है। इन दिनों तेज हवा चलने की भी संभावना है।