{"_id":"63dc89ba66dafe28ba0315a1","slug":"na-pkl-office-news-c-16-1-pkl1058-50650-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अब विद्यार्थियों की जेईई और नीट की तैयारी में शिक्षा विभाग बनेगा मददगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अब विद्यार्थियों की जेईई और नीट की तैयारी में शिक्षा विभाग बनेगा मददगार
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को जेईई और नीट की तैयारी करवाने में अब शिक्षा विभाग भी मददगार बनेगा। विभाग की तरफ से विद्यार्थियों को तैयारी के लिए नोट्स, असाइनमेंट और अन्य स्टडी मैटीरियल या फोटो कॉपी आदि के लिए नकद राशि दी जाएगी। प्रत्येक विद्यार्थी को 190 रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने स्कूलों को 51.35 लाख रुपये का बजट भेजा है। विभाग ने सभी जिलों के डीईओ को आदेश दिए हैं कि उक्त राशि का स्कूलों तक पहुंचाने को यकीनी बनाया जाए।
सूबे के स्कूलों में जरूरतमंद घरों के बच्चे अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें नीट और जेईई की परीक्षा की तैयारी करवाने के लिए इसी चीज को ध्यान में रखकर शिक्षा विभाग ने यह कदम उठाया है। यह राशि मेडिकल व नॉन मेडिकल के विद्यार्थियों में बांटी जाएगी। इस संबंधी विभाग की तरफ से पहले ही स्कूलों से विद्यार्थियों का विवरण मांगा गया था। इसके बाद यह राज्य के कुल 27030 विद्यार्थियों के लिए राशि जारी की गई है। विभाग ने तय किया है कि ग्रांट को नियम अनुसार खर्च किया जाएगा। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि इस राशि को बच्चों की पढ़ाई पर खर्च किया जाए। वहीं, इस राशि के प्रयोग के बाद स्कूलों के इसके प्रयोग सर्टिफिकेट का विवरण सौंपा जाएगा।
याद रहे कि पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे मेरिटोरियस स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी शिक्षा विभाग करवाता है। इसके लिए उन्हें निजी नामी कोचिंग संस्थानों से कोचिंग करवाई जाती है। गत समय इस चीज का परिणाम काफी अच्छा निकला है।