फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NA

Panchkula News: दवाइयों के नाम पर 19.55 लाख रुपये की ठगी, दो गिरफ्तार

Tue, 07 Feb 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
NA
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने दवाइयों के नाम पर 19.55 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में शामिल महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपियों का नाम प्रशांत कुमार और शीला देवी है जो कि चंडीगढ़ में रहते हैं और मूलरूप से उड़ीसा के रहने वाले हैं। इस धोखाधड़ी का मास्टर माइंड प्रदीप चंद्र जोशी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-25 निवासी शुभम मोंगा ने दी शिकायत में बताया कि उनकी सेक्टर-20 स्थित गांव फतेहपुर में दवाई की कंपनी है। उन्होंने 2021 में होल सेल दवाइयों का काम शुरू किया था। कुछ दिनों बाद उनके कार्यालय में प्रदीप चंद्र जोशी आया और उसने खुद को फार्मा कंपनी का प्रतिनिधि बताकर कहा कि उसे काम में काफी अनुभव और उसकी बड़ी बड़ी कंपनियों में जानकारी है। आरोपी ने शिकायतकर्ता को लालच दिया की वह उनका बिजनेस को चला देगा। ऐसे झूठ बोल कर आरोपी ने उन्हें अपनी बातों में फंसा लिया और आरोपी ने शिकायतकर्ता को अपने विश्वास में लेने के लिए कुछ बड़ी कंपनियों के ट्रेडिंग की दवाइयां उपलब्ध करवा दी। आरोपी शिकायतकर्ता को बिना बताए उनके नाम से आर्डर देने लगा और उनके नाम का सामान खरीद कर छोटी बड़ी मात्रा में बाजार में बेच देता था। इसके बाद सभी दवाइयों के पैसे खुद रख लेता था। वहीं कई बार शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए आर्डर के लिए सिक्योरिटी चेक आरोपी उनसे ले गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed