फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NA

Panchkula News: एटीएम से छेड़छाड़ कर 24 दिन में निकाले 4.44 लाख रुपये

Sun, 05 Feb 2023 01:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
NA
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-4 केनरा बैंक के एटीएम से छेड़छाड़ कर 4.44 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर 28 माह बाद सेक्टर-5 पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-5 कैनरा बैंक के मैनेजर ने शिकायत में बताया है कि 16 सितंबर 2020 से 10 अक्टूबर 2020 के बीच सेक्टर-4 के बैंक के एटीएम से एक आरोपी ने 4.44 लाख रुपये निकाले हैं। माह के अंत में ट्रांजेक्शन चेक करने के बाद इस फर्जीवाड़े की जानकारी मिली है।
इसके बाद एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। सीसीटी कैमरों में 16 सितंबर से 10 अक्टूबर 2020 के बीच एक व्यक्ति ने 12 से ज्यादा बार पैसे निकाले हैं। खास बात यह है कि पैसा निकालने के दौरान उक्त व्यक्ति ने एक ही एटीएम का इस्तेमाल किया है। अब पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर एटीएम से किस तरह आरोपी द्वारा पैसा निकाला गया। वहीं, पुलिस की मानें तो बैंक की तरफ से यह भी नहीं बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा निकाला गया पैसा किस बैंक के ग्राहक के खाता से निकाला गया था।
विज्ञापन


या फिर उक्त आरोपी द्वारा किस तकनीक का इस्तेमाल किया है। फिलहाल स्थानीय पुलिस, साइबर और टेक्निकल एक्सपर्ट की टीम इस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि शहर के पांच बैंकों में इस तरह की वारदात हो चुकी थी। सभी वारदातों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है। इससे पहले बैंक अधिकारी बार-बार मामला दर्ज करने की प्रार्थना करते रहे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम टेंपर कर पैसा निकालने से जुड़े मामले की जांच पुलिस कर रही है। यह तकनीक से जुड़ा मामला है। आखिर एटीएम से पैसे निकालते समय आरोपी ने किस तकनीक का प्रयोग किया। किस ग्राहक के खाता से पैसा निकाला गया है। इसकी जानकारी अभी बैंक से ली जाएगी। सुखबीर सिंह, एसएचओ सेक्टर-5 पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed