फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NA

कचरा गिराने का विरोध : आप ने दिया समर्थन, हाईवे जाम करने की चेतावनी

Sun, 05 Feb 2023 01:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी पिंजौर। नगर परिषद के वार्ड-17, 18 के अंतर्गत गांव रामपुर सियुडी के समीप कचरा गिराने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। आप नेता रंजीत उप्पल ने पार्टी कार्यकर्ताओं संग ग्रामीणों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि वे लोगों के साथ हैं। अगर प्रशासन ने लोगों की सुनवाई नहीं की तो प्रदर्शन और तेज होगा। रंजीत उप्पल ने बताया कि कालका-पिंजौर नगर परिषद द्वारा रामपुर सियूडी में कचरा डंप किया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामवासियों में बेहद रोष है। ग्रामीणों के अनुसार कचरा डंप करने से स्थानीय हवा बिल्कुल खराब हो चुकी है। इतना ही नहीं कुछ नगरपालिका कर्मचारी यहां पर कचरे में आग लगा देते हैं, जिसकी वजह से उठते धुएं से यहां पर सांस लेना भी दुश्वार है।ग्रामवासी चार दिन से सड़क पर डेरा डाले बैठे हैं। परिषद की कचरा लेकर आने जाने वाली गाड़ियों को रोक रहे हैं। प्रशासन का कोई भी वरिष्ठ अधिकारी इनकी सुध लेने अभी तक नहीं पहुंचा है। रंजीत उप्पल ने कहा कि गांव में कचरा डंप करने से बीमारियां फैलने का भी खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि इको सेंसेटिव जोन में कचरा डंप करना अपराध की श्रेणी में आता है। दुर्भाग्य की बात है कि डंपिंग ग्राउंड से 500 मीटर की दूरी पर स्कूल है। स्कूली बच्चे भी इस गंदगी की वजह से परेशान हैं। आप नेताओं ने कहा कि यदि प्रशासन ने कोई सुनवाई ना की तो यह प्रदर्शन और तेज होगा। नेशनल हाईवे भी जाम किया जाएगा। इस प्रदर्शन के दौरान दलजीत कौर, जसवंत कौर, राजिंदर कौर, राजवंत कौर, सुरेंद्र सिंह, कुलबीर सिंह ,हरजिंदर नाथ, प्रीतम सिंह, बलबीर सिंह, रामचंद, ममता, माया देवी, मनजीत कौर एवं भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed