फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NA

Panchkula News: डेबिट कार्ड ठग गिरोह सक्रिय, जनवरी में 2.27 लाख ठगे

Sat, 04 Feb 2023 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। इन दिनों जिले में डेबिट कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। आरोपियों ने जनवरी में पांच लोगों के डेबिट कार्ड बदलकर उनके खातों से 2.27 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। खास बात यह है कि आरोपी कम पढ़े-लिखे लोगों और डेबिट कार्ड की ज्यादा जानकारी नहीं रखने वाले लोगों को निशाना बना रहे हैं। आरोपी एटीएम बूथ के बाहर खड़े होकर पहले रेकी करते हैं, बाद में लोगों को बातों में उलझाकर उनका एटीएम बदल देते हैं।
- बरवाला में 1.68 लाख रुपये निकाले
रायपुररानी के ककराली गांव निवासी साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे 16 जनवरी की दोपहर 2 बजे बरवाला स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम बूथ से पैसा निकालने गए थे। एटीएम से पैसा नहीं निकलने पर वे परेशान हो गए। वहीं पास में मौजूद एक अज्ञात युवक ने पीड़ित को उसके एटीएम से पैसा निकाल देने के बारे में कहा। शुरूआत में पीड़ित ने आरोपी की बात नहीं मानी लेकिन बार-बार जिद्द करने पर उसने आरोपी को अपना डेबिट कार्ड दे दिया। आरोपी ने कोशिश की लेकिन पैसा नहीं निकला। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित को डेबिट कार्ड वापस कर दिया और पीड़ित अपने घर चला गया। ठीक 10 मिनट बाद आरोपी के मोबाइल पर उसके बैंक खाते से तीन ट्रांजेक्शन में 1.68 लाख रुपये निकाले जाने का संदेश आया।
विज्ञापन

रायपुररानी में 25 हजार रुपये निकाले
गांव मुरादनगर निवासी मदन लाल ने रायपुरानी थाना में दी शिकायत में बताया कि वे 24 जनवरी को दोपहर में करीब डेढ़ बजे रायपुररानी स्थित बैंक से पैसे निकलवाने आए थे। उन्हें एटीएम चलाना नहीं आता है। एटीएम पर दो तीन लड़के खड़े थे। उनमें से एक ने पैसे निकालने का झांसा देकर शिकायतकर्ता का डेबिट कार्ड बदल दिया। बाद में उन्होंने अपना एकाउंट चके किया तो उसमें से 25 हजार रुपये निकल चुके थे। उसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीसी में 44 हजार रुपये
एमडीसी थाना पुलिस को मोहम्मद अकील ने दी शिकायत में बताया कि वह गांव महादेवपुरा में किराए पर रहता है। वह 1 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे गांव भैसा टिब्बा स्थित एटीएम बूथ से पैसे निकलवाने गया था। उन्होंने एटीएम बूथ से 20 हजार रुपये निकलवाए। जब वे पैसे निकालकर बाहर निकला तो पास खड़े एक लड़के ने उनसे कहा कि एटीएम अभी पूर्ण रूप से बंद नहीं हुई है। लड़के ने उनको बुलाया और कहा कि आप अपना डेबिट कार्ड मुझे दे दो। मैं मशीन को बंद कर देता हुं। शिकायतकर्ता ने आरोपी लड़के पर विश्वास कर लिया और अपना एटीएम कार्ड उसको दे दिया। आरोपी ने उनके सामने एटीएम कार्ड मशीन मे डालकर धोखे से एटीएम कार्ड बदल कर दे दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता अपने घर चले गए। उसके बाद उन्हें पता चला कि अरोपी ने चार ट्रांजेक्शन में शिकायतकर्ता के अकाउंट से कुल 44000 रुपये कानपुर व आगरा से निकाल लिए है।

कैसे करे बचाव
-एटीएम बूथ में अपने अलावा किसी को घुसने ना दें
-किसी और के सामने कार्ड स्वैप ना करें और चार अंकों वाला पिन ना डालें
-अपना एटीएम किसी और के हाथ में ना देें
-अपने एटीएम कार्ड के चार अंकों वाना पिन किसी को ना बताएं
-यदि कोई जबरदस्ती बूथ में घुस रहा है तो स्वयं बाहर निकल जाएं

साइबर की टीम बैंक से लगातार संपर्क कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस द्वारा समय-समय पर लोगों को साइबर और डेबिट कार्ड धोखाधड़ी की जानकारी दी जाती है। - सुमेर प्रताप सिंह, डीसीपी पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed