फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NA

Panchkula News: रामपुर सियुडी में डंपिंग ग्राउंड का विरोध, हरियाणा किसान कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने दिया समर्थन

Sat, 04 Feb 2023 01:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी पिंजौर। एक लाख से ज्यादा की आबादी वाली नगर परिषद कालका के पास कोई स्थायी डंपिंग ग्राउंड नहीं है। रामपुर सियुडी में 10 दिन के लिए अस्थाई तौर पर कूड़ा कर्कट गिराने की बात कहकर करीब 2 माह से गांव के समीप कचरा गिराया जा रहा है। नगर परिषद अधिकारी अभी तक डंपिंग ग्राउंड के लिए जगह तलाश करने में असफल साबित हुए हैं। गांव के समीप कचरा गिराए जाने के विराेध में ग्रामीणों द्वारा धरना देकर प्रदर्शन किया जा रहा है। पूर्व चेयरमैन एवं हरियाणा किसान कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय बंसल एडवोकेट ने धरना स्थल पर जाकर ग्रामीणों को समर्थन दिया। विजय बंसल ने कहा कि जहां डंपिंग ग्राउंड बनाया जा रहा है, वह कौशल्या डैम के नजदीक है। यहां से रोजाना हजारों लोगो को पानी दिया जाता है। नगर परिषद प्रशासन पहले तो डंपिंग ग्राउंड बनाने के लिए कोई प्रयास नहीं करता है। इसके बाद खानापूर्ति के लिए आबादी वाली जगह में डंपिंग ग्राउंड बनाने का काम करता है। उनका कहना है कि इस मामले का अति शीघ्र समाधान के लिए सर्वदलीय बैठक करके हल निकालना चाहिए।रामपुर सियुडी के समीप गिराए गए कचरे में लगाई आग, सांस लेना हुआ मुश्किल
विज्ञापन


पिंजौर। नगर परिषद के वार्ड-18 के अंतर्गत आने वाले गांव रामपुर सियुडी के समीप कचरा डंप करने के विरोध में ग्रामीणों ने तीसरे दिन भी रोष जताकर धरना दिया। कुलदीप शर्मा, जसविंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, धर्म सिंह, प्रीतम सिंह, राम रतन, गुरदीप सिंह ने बताया कि नियमों के खिलाफ गांव से कुछ ही दूरी पर गिराए जा रहे कचरे को वे अपने गांव के समीप नहीं गिरने देंगे। उन्होंने बताया कि नगर परिषद द्वारा गिराए गए कचरे में किसी ने आग लगा दी। इससे चलते चारों तरफ धुंआ फैल गया है। सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि पहले कचरे से उठती बदबू से वे परेशान हो रहे थे, वहीं अब कचरे से उठते धुएं से वे परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed