फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NA

Panchkula News: दीवार बनाकर टांगरी नदी का बहाव रोकने का विरोध, ग्रामीणों ने कृषि विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 04 Feb 2023 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसीबरवाला। बरवाला खंड के गांव ढडारडू के एक ग्रामीण के खेत के नजदीक से गुजरने वाली टांगरी नदी के बहाव की जगह दीवार बनाकर पानी रोकने का ग्रामीणों ने कृषि विभाग के अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। गांव के सरपंच रवि शर्मा, अभिषेक सैनी, रूपचंद, जसपाल, नरेश, अशवनी, राजा, कृष्ण, मिंटू व गोपाल सहित सभी ग्राम पंचायत सदस्यों ने कहा कि कृषि विभाग टांगरी नदी के बहाव की जगह किसी बाहर के व्यक्ति की जमीन में दीवार बनाकर पानी रोकने का कार्य कर रही है। इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर दीवार बनाकर पानी रोकने के निर्माण को लेकर कृषि विभाग का विरोध किया। उन्होंने बताया कि टांगरी नदी के पानी के बहाव की जगह दीवार बनाने से गांव के बरसाती पानी की निकासी पूरी तरह से बंद हो जाएगी और नदी का पानी बरसात के दिनों में उनके खेतों और गांव में भर जाएगा। इससे गांव के डूबने की आशंका पैदा हो जाएगी। ग्राम सरपंच रवि शर्मा ने बताया कि विभाग की तरफ से न तो ग्राम पंचायत को और न ही ग्रामीणों से इस बारे में कोई बातचीत की गई। इस तरह ग्रामीणों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर काफी रोष है। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि वह किसी भी सूरत में टांगरी नदी में दीवार नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन



नदी में जिस जगह पर दीवार बनाई जा रही है, यह हरभजन सिंह की है। उसने विभाग को अपनी जमीन में दीवार बनाकर नदी का पानी रोककर अपनी फसलों की सिंचाई के लिए आवेदन किया था। इसको लेकर विभाग की तरफ से यह कार्य शुरू किया गया है। फिलहाल ग्रामीणों के विरोध के बाद इस कार्य को रुकवा दिया गया है। - अजमेर सिंह, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी, कृषि विभाग कार्यालय, रायपुररानी
विज्ञापन



टांगरी नदी के बहाव की जगह दीवार बनाकर पानी रोकना सरासर गलत है, क्योंकि इससे बरसात के दिनों में गांव के पानी की निकासी पूरी तरह से रुक जाएगी और टांगरी नदी का पानी ग्रामीणों के खेतों और गांव में घुस जाएगा। इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। ग्राम पंचायत और ग्रामीण इसका विरोध करते हैं। वे जल्द ही इस मामले को लेकर विभाग के उच्च अधिकारियों से मिलेंगे। -रवि शर्मा, सरपंच, ग्राम पंचायत ढडारडूं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed