{"_id":"63da7b42142b434fbb67b692","slug":"na-pkl-office-news-c-16-1-48435-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: महिला कोच से घर खाली कराने के लिए मकान मालिक ने जिला अदालत में दायर की याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: महिला कोच से घर खाली कराने के लिए मकान मालिक ने जिला अदालत में दायर की याचिका
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह पर सेक्सुअल हरासमेंट केस में आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच के खिलाफ सेक्टर-12 के मकान मालिक ने घर खाली कराने की याचिका दायर की है। पंचकूला जिला अदालत ने सुनवाई कर जूनियर महिला कोच को जवाब दाखिल करने के लिए 15 मार्च का नोटिस जारी किया है। जिला अदालत में दायर याचिका में याची के वकील मोहित सरीन ने कहा कि जूनियर महिला कोच की तरफ से सेक्टर के अन्य मकानों में रहकर लड़ाई झगड़ा किया जाता रहा है। इसके साथ ही वह मकान का किराया समय पर नहीं देती हैं। उनकी तरफ से कई बार किराया मांगने पर धमकी भी दी गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने मकान की निजी तौर पर जरूरत है। इसलिए वह इसे खाली कराना चाह रहे हैं। इसके लिए जूनियर महिला कोच को वह नोटिस भी दे चुके हैं।
जूनियर महिला कोच को अदालत ने दी थी राहत
24 जनवरी को जूनियर महिला कोच की तरफ से मकान खाली करने की याचिका जिला अदालत में दायर की गई थी। इसमें महिला कोच को पहले राहत दी गई थी। जूनियर महिला कोच ने दाखिल अर्जी में आरोप लगाया था कि पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के दबाव में मकान मालिक उसे घर खाली करने के लिए मजबूर कर रहा है। कोच ने बताया कि हाल ही में एक पूर्व हॉकी खिलाड़ी कुछ पुलिसकर्मियों को लेकर मकान मालिक के घर आया था। इसके बाद से लगातार वह उस पर मकान खाली करने को लेकर दबाव बना रहा है। वकील दीपांशु बंसल ने बताया कि जूनियर महिला कोच को जिला अदालत ने पहले दाखिल की गई याचिका में 15 मार्च तक राहत दी है।